डमटाल पुलिस ने रात को गश्त के दौरान पकड़ा चिट्टा तस्कर
Police arrest Chitta Smuggler पुलिस थाना डमटाल की टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रांची मोड़ पर एक व्यक्ति से चिट्टा बरामद किया है।
डमटाल, जेएनएन। पुलिस थाना डमटाल की टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रांची मोड़ पर एक व्यक्ति से चिट्टा बरामद किया है। हवलदार विनय कुमार अत्री ने बताया रात को रांची मोड़ पर गश्त कर रही है। इस दौरान एक व्यक्ति डमटाल की ओर जाने वाले रास्ते की ओर से पैदल हाईवे की ओर आ रहा था। जब उसकी नजर सामने पुलिस पार्टी पर पड़ी तो बह घबरा गया और हाथ मे पकड़ी किसी चीज को सड़क किनारे फेंककर वापस भागने लगा।
पुलिस को उसकी हरकतों पर शक हुआ और उसे धर दबोच लिया। जब पुलिस ने सख्ती से व्यक्ति से पूछताछ की यह पाउच नीचे क्यों फेंका ओर इसमें क्या है तो व्यक्ति कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पाउच की जांच करने पर उसमें 3.27 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पकड़े गए व्यक्ित ने कबूल किया कि यह चिट्टा है और बह इसकी तस्करी करने के लिए जा रहा था। आरोपित की पहचान दरवारी लाल उम्र 46 पुत्र राम लाल निवासी भदरोआ हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने नशे की खेप को कब्जे में लेकर आरोपित के खिलाफ पुलिस थाना डमटाल में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप