डंगोली मर्डर केस में ऊना पुलिस ने यूपी से गिरफ्तार किया आरोपित, मार कर जमीन में दफनाया था शव
जिला ऊना के डंगोली में हुए मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश से एक आरोपित युवक को गिरफ्तार किया है।
By Rajesh SharmaEdited By: Published: Thu, 08 Aug 2019 09:49 AM (IST)Updated: Thu, 08 Aug 2019 09:49 AM (IST)
dir="ltr" style="">ऊना, जेएनएन। जिला ऊना के डंगोली में हुए मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश से एक आरोपित युवक को गिरफ्तार किया है। अभी पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। पुलिस जल्द ही केस से पर्दा उठा देगी। बीते दिनों ऊना के डंगोली में एक अन्य राज्य के युवक का शव जमीन में दबा मिला था। मृतक के पांव की अंगुलियां मिट्टी से बाहर रह गई थीं, इस कारण लोगों को शव होने का पता चल पाया था। मृतक की पहचान करनी भी मुश्किल हो गई थी, शव के साथ एक कपड़ा भी था, उसी कपड़े से उसका गला दबाया गया था। डीएसपी अशोक वर्मा ने कहा आरोपित उत्तर प्रदेश से ऊना लाया जा रहा है। आरोपित रामू को उसके घर से दबोचा गया है। आरोपित रामू उक्त युवक के साथ ही ऊना में काम करता था। इस दौरान उसने युवक की हत्या क्यों की? इसका खुलासा जल्द किया जाएगा।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें