भरमौर में पिकअप जीप खाई में गिरी, गरीमा के युवक की मौत
Pickup Jeep Accident भरमौर उपमंडल में रात को बेहद दुखद घटना घटी है। रात करीब नौ बजे वाहन दुर्घटना में एक युवक की मृत्यु हो गई है। गरीमा निवासी अनिल कुमार पुत्र भाग सिंह अपने पिकअप वाहन में भरमौर से घर की ओर जा रहा था।
भरमौर, जेएनएन। भरमौर उपमंडल में रात को बेहद दुखद घटना घटी है। रात करीब नौ बजे वाहन दुर्घटना में एक युवक की मृत्यु हो गई है। गरीमा निवासी अनिल कुमार पुत्र भाग सिंह अपने पिकअप वाहन में भरमौर से घर की ओर जा रहा था। चलेड गांव के पास वाहन अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरा। दुर्घटना में घायल अनिल कुमार को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी, अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खंड चिकित्सा अधिकारी अंकित शर्मा ने कहा कि अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही घायल युवक की मृत्यु हो चुकी थी। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। अंधेरा होने के कारण दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि लोगों का मानना है कि अनिल कुमार कई वर्षों से वाहन को सुरक्षित तरीके से चला रहा था व इस मार्ग से उसकी आवाजाही हर रोज की थी।