अचानक सड़क पर आए बंदर को बचाते अनियंत्रित होकर खाई में गिरी पिकअप जीप, चालक घायल
Pickup Jeep Accident हिमगिरी मार्ग पर रविवार सुबह एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से करीब सौ मीटर खाई में जा गिरी।
चंबा, जेएनएन। चंबा-हिमगिरी मार्ग पर रविवार सुबह एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से करीब सौ मीटर खाई में जा गिरी। हादसे में चालक घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने चालक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे में घायल चालक की पहचान तिलक राज पुत्र चंदू गांव कुन्ना डांड चंबा के रूप में हुई। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस थाना किहार में सूचना मिली कि हिमगिरी के समीप एक गाड़ी खाई में जा गिरी है, इस पर तुरंत पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस ने मौके पर पाया कि पिकअप लेकर हिमगिरी की तरफ जा रहा था। इसी दौरान अचानक सडक के बीच में बंदर ने छलांग लगा दी। जिससे चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी विपरीत दिशा की तरफ दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल को उपचार के लिए चंबा पहुंचाया। पुलिस ने चालक के बयान के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस थाना किहार में मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। गाड़ी के खाई में गिरने के बाद गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने बताया घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। मामले की जांच जारी है। उधर, चिकित्सा अधीक्षक मेडिकल कॉलेज चंबा डॉक्टर मोहन सिंह ने बताया चालक की हालत खतरे से बाहर है।