भूमि विवाद में बंदूक लेकर दूसरे के घर में घुसा व्यक्ित, जान से मारने की दी धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Land Dispute जवाली के सोहड़ा में जमीन विवाद में एक व्यक्ति ने अपनी बंदूक लेकर दूसरे के घर में जाकर झगड़ा किया और जान से मारने की धमकी दी।
जवाली, जेएनएन। जवाली के सोहड़ा में जमीन विवाद में एक व्यक्ति ने अपनी बंदूक लेकर दूसरे के घर में जाकर झगड़ा किया और जान से मारने की धमकी दी। बबलू कुमार काला निवासी सोहड़ा ने पुलिस थाना जवाली में शिकायत दर्ज करवाई है। उसने आरोप लगाया कि वीरवार रात देव राज उसके घर में राइफल लेकर पहुंच गया और जान से मारने की धमकी देने लगा। डीएसपी जवाली ओंकार चंद ने बताया कि देव राज को गिरफ्तार कर बंदूक को कब्जे में ले लिया गया। आरोपित को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
सिद्धबाड़ी में मकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास
योल। पुलिस चौकी योल के तहत सिद्धबाड़ी के वीरवार रात एक मकान का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया गया। पुलिस चौकी योल के प्रभारी मदन गोपाल ने बताया कि आशा नेगी कुछ समय से विदेश गई हैं। उनके मकान का ताला टूटने की सूचना पड़ोसियों ने दी। जांच करने पर घर का सामान सुरक्षित पाया गया। सिद्धबाड़ी के मोङ्क्षहद्र शिमला में नौकरी करते हैं। उनके मकान में तीन किरायेदार रहते हैं। उनमें से एक विदेश चलीं गई हैं। वीरवार रात को उनके घर का ताला टूटा पाया गया। सदर थाना धर्मशाला के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।