4G in Pangi : इस माह में पांगी के लोगों को मिल जाएगी जियो 4जी की सुविधा
4G in Pangi हिमाचल के चंबा जिला के दूरदराज जनजातीय विकास खंड पांगी के लोगों को जल्द 4जी सेवा उपलब्ध होने वाली है। 2017 में आवासीय आयुक्त रोहित राठौर ने जियो कंपनी के सीईओ और उच्चाधिकारियों से बातचीत करके वाया साचपास आप्टिकल फाइबर केबल (OFC) बिछाने का सुझाव दिया था।
पांगी, कृष्ण चंद राणा।
4G in Pangi, हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला के दूरदराज जनजातीय विकास खंड पांगी के लोगों को जल्द 4जी सेवा उपलब्ध होने वाली है। पांगी को इस सेवा के साथ जोड़ने के लिए 2017 में तत्कालीन आवासीय आयुक्त रोहित राठौर ने जियो कंपनी के सीईओ और उच्चाधिकारियों से बातचीत करके वाया साचपास आप्टिकल फाइबर (OFC) बिछाने का सुझाव दिया था। कंपनी ने इस सुझाव को मनाते हुए 2018 में चंबा से वाया साचपास पांगी आप्टिकल फाइबर डालने का कार्य शुरू किया जो जल्द पूरा होने जा रहा है।
जियो कंपनी के उच्चाधिकारियों की मानें तो 31 अक्टूबर से पहले पांगी में जियो 4जी सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। साचपास में काम करने वाले जियो के कामगारों बताते हैं साचपास में मौसम ठंडा होने के कारण काम करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा फिर भी 25-26 अक्टूबर से पहले फाइबर डालने का कार्य हो जाएगा। हालांकि मौसम खराब होने और बर्फबारी का भी अंदेशा बना हुआ है। कामगारों का कहना है 26 किलोमीटर फाइबर डालने में तीन साल का समय लग गया जबकि यह कार्य मात्र सात आठ माह में हो जाना था, लेकिन कंपनी को साल में तीन-चार माह ही काम करने का मौका मिलता। जून में साचपास खुलता है। जुलाई के अंत में काम शुरू होता है। अक्टूबर में बर्फबारी के चलते काम बंद करना पड़ता है। इस बार मौसम साथ दे रहा है। इसलिए कार्य को पूरा करके लोगों को सुविधा प्रदान की जाएगी।
पांगी के प्रेग्राम, पुंटो, चलौली, सुराल, हुडान किरयूनी, मिन्धल, घिसल, उदीन, चसक और चसकभटोरी में मिनी टावर लगा कर समस्त पांगी को नेटवर्क देने की योजना बनाई थी जिसमें से किरयूनी, घिसल, चसक और उदीन के टावरों को सैटेलाइट के माध्यम से चालू कर के लोगों को सुविधा उपलब्ध करवा दी है।
पिछले तीन साल से जियो कंपनी पांगी के लिए वाया साचपास केबल डाल रही है। साचपास में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा तापमान शून्य से नीचे रहता है। अधिक ऊंचाई होने के कारण आक्सीजन की समस्या रहती है। समय जरूर लगा, लेकिन केबल डालने का कार्य लगभग पूरा कर ही दिया।
-मोहम्मद अकरम, कामगार जियो साचपास पांगी।
करीब 14500 फीट की ऊंचाई पर जियो ने आप्टिकल फाइबर डालने का कार्य पूरा लिया है। थोड़ा कार्य करने को बचा है। उसको भी एक सप्ताह के भीतर पूरा कर पांगी में 4जी सेवा उपलब्ध करवा दी जाएगी। परिस्थितियों के हिसाब सें कार्य करने में अधिक समय लग गया।
-प्रेम राज वर्क सुपरवाइजर जियो साचपास पांगी।
4जी आम आदमी की रोजमर्रा का हिस्सा बन गया है। इसके बिना हर कार्य अधूरा है। पांगी जैसे क्षेत्र के लिए तो इसका महत्व और भी अधिक है। जियो ने पांगी में 4जी सुविधा देने की पहल चार साल पहले से की हैं अब ऑफसी से जोड़ने जा रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों खासकर छात्रों को जाब के लिए आनलाइन आवेदन करने वालों समेत हर जरूरतमंद की जरूरत पूरी होगी।
-सतीश शर्मा प्रधान कुफा पंचायत पांगी।
इस साल अक्टबर के अंत तक पांगी को 4जी सुविधा देने का लक्ष्य रखा गया था जो पूरा होने जा रहा है। साचपास में केबल डालने का कार्य पूर्ण हो चुका है छुटपुट कार्य बचा है उसको सात आठ दिन में पूरा कर दिया जाएगा।हमारे वर्कर दिन रात साचपास में लगे हुए हैं।
-अतुल मने उच्चाधिकारी जियो शिमला।