Move to Jagran APP

हिमाचल में 2023 तक खाली हो जाएंगे पटवारियों के 1195 पद, पंचायत चौकीदारों के आएंगे अच्‍छे दिन, पढ़ें खबर

Patwari Post in Himachal राजस्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार पटवारियों के रिक्त पदों को जल्द भरेगी। वर्ष 2023 तक पटवारियों के 1195 पद खाली हो जाएंगे। प्रशिक्षण पूरा होने पर पद भरे जाएंगे। जून में पटवारियों का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद पदों को भरा जाएगा।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Thu, 11 Mar 2021 08:55 AM (IST)Updated: Thu, 11 Mar 2021 08:55 AM (IST)
हिमाचल में 2023 तक खाली हो जाएंगे पटवारियों के 1195 पद, पंचायत चौकीदारों के आएंगे अच्‍छे दिन, पढ़ें खबर
राजस्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार पटवारियों के रिक्त पदों को जल्द भरेगी।

शिमला, जेएनएन। राजस्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार पटवारियों के रिक्त पदों को जल्द भरेगी। वर्ष 2023 तक पटवारियों के 1195 पद खाली हो जाएंगे। प्रशिक्षण पूरा होने पर पद भरे जाएंगे। इस साल जून में पटवारियों के एक बैच का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद पदों को भरा जाएगा। उन्होंने यह जानकारी विधायक प्रकाश राणा के प्रश्न के उत्तर में दी। महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि पटवारियों का प्रशिक्षण जोगेंद्रनगर में चल रहा है। जोगेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में कानूनगो का एक और पटवारियों के 27 पद रिक्त हैं।

loksabha election banner

पंचायत चौकीदारों के नियमितीकरण के लिए नीति

पंचायत चौकीदारों को नियमित करने के लिए नीति बनाए जाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा जाएगा। इस पर सरकार अंतिम निर्णय लेगी। यह जानकारी उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने एक सवाल के जवाब में दी। उन्होंने कहा कि चौकीदारों को 5300 रुपये मानदेय दिया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.