सुंदरनगर में चंडीगढ़ रोडवेज की बस में सवार पालमपुर के युवक से 598 ग्राम चरस बरामद
सुंदरनगर पुलिस ने नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत पालमपुर निवासी 26 वर्षीय सचिन से 598 ग्राम चरस बरामद की है।
सुंदरनगर, जेएनएन। सुंदरनगर पुलिस ने नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत पालमपुर निवासी 26 वर्षीय सचिन से 598 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने उसे एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपित युवक को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा। डीएसपी गुरबचन ङ्क्षसह ने मामले की पुष्टि की है।
सुंदरनगर पुलिस ने पुंघ के पास मुख्य आरक्षी संजीव कुमार की अगुवाई में नाका लगाया हुआ था। इस दौरान चंडीगढ़ रोडवेज की मनाली से चंडीगढ़ जा रही बस को चेकिंग के लिए रोका गया। पुलिस को बस में चढ़ता देख युवक बुरी तरह से घबरा गया। जब उसके सामान की तलाशी ली गई तो उसके पास से 598 ग्राम चरस बरामद हुई। युवक को हिरासत में लेकर थाना लाया गया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि युवक इतनी अधिक चरस कहां से लाया और कहां ले जा रहा था।