Move to Jagran APP

कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाने के लिए भाजपा तैयार

नगर निगम पालमपुर में किसके सिर ताज सजेगा इसका पता बुधवार सायं चलेगा। प्रचार थमने के साथ ही शहर में चर्चाओं का बाजार भी थम गया है। अब लोग मतदान के लिए तैयार होने के साथ-साथ नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।

By Edited By: Published: Wed, 07 Apr 2021 04:00 AM (IST)Updated: Wed, 07 Apr 2021 04:00 AM (IST)
कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाने के लिए भाजपा तैयार
नगर निगम पालमपुर में किसके सिर ताज सजेगा, इसका पता बुधवार सायं चलेगा।

पालमपुर, मुनीष दीक्षित। नगर निगम पालमपुर में किसके सिर ताज सजेगा, इसका पता बुधवार सायं चलेगा। प्रचार थमने के साथ ही शहर में चर्चाओं का बाजार भी थम गया है। अब लोग मतदान के लिए तैयार होने के साथ-साथ नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। फैसले की घड़ी नजदीक आते ही प्रत्याशियों की धुकधुकी भी बढ़ गई है। पालमपुर शहर बुटेल परिवार यानी कांग्रेस का गढ़ है। ऐसे में नगर निगम गठन के बाद पहली बार हो रहे चुनाव में भाजपा यहां सेंध लगाने के लिए तैयार है। चुनाव प्रचार में भाजपा एकजुट दिखी थी। दूसरी ओर कांग्रेस ने भी प्रचार के लिए दम दिखाया था। नगर निगम पालमपुर का चुनाव कांग्रेस व भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल है। चुनाव के परिणाम से ही अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की राह निकलेगी। कई दशक तक सबसे छोटी नगर परिषद रह चुकी पालमपुर अब नगर निगम बनने के बाद एक बड़े क्षेत्र में फैल गया है। शहरी के साथ-साथ काफी बड़ा ग्रामीण क्षेत्र भी नगर निगम में जुड़ा है। ऐसे में पहली बार चुनकर आने वाले नगर निगम के पार्षदों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। पालमपुर में कई ऐसी समस्याएं हैं, जिनका आज तक समाधान नहीं हो पाया है। कुल मिलाकर अब नगर निगम पालमपुर के लोगों की निगाहें मतदान के बाद परिणाम पर रहेंगी। ......................... पूर्व कांग्रेस सरकार ने पालमपुर शहर के विकास के लिए काफी काम किया है। अब पूरा इलाका नगर निगम के अधीन आ गया है। यहां की जो भी समस्याएं होंगी, उनका समाधान प्राथमिकता पर किया जाएगा। -कौल सिंह ठाकुर, कांग्रेस प्रभारी नगर निगम पालमपुर। ......................... भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में यहां की कई समस्याओं के समाधान का जिक्र किया है। भाजपा जो कहती है उसे पूरा करती है। यहां की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। -बिक्रम ठाकुर, भाजपा प्रभारी नगर निगम पालमपुर। ................... नगर निगम पालमपुर का प्रोफाइल -क्षेत्रफल : 15.63 वर्ग किलोमीटर। -जनसंख्या : 44,309 -कुल घरों का आंकड़ा : 9300 -कुल वार्ड 15 -कुल मतदाता : 33,290, पुरुष 16600 व महिलाएं 16690 ................... मुद्दे -कचरे का निष्पादन -पार्किंग व्यवस्था -बेसहारा पशुओं की भरमार। -पेयजल -पर्यटन योजना

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.