ओलिंपिक मेडल विजेता वरुण का बनीखेत में जोरदार स्वागत, कुलदेवी के मंदिर में की पूजा, देखिए तस्वीरें
Oylmpic Medal Winner Varun टोक्यो ओलिंपिक में कांस्य पदक हासिल करने वाली भारतीय हाकी टीम के चीफ डिफेंडर वरुण शर्मा का बनीखेत में जोरदार स्वागत किया गया। सांसद किशन कपूर वन एवं खेल मंत्री मंत्री राकेश पठानिया की अगुआई में स्वागत किया।
डलहौजी, संवाद सहयोगी। Oylmpic Medal Winner Varun, टोक्यो ओलिंपिक में कांस्य पदक हासिल करने वाली भारतीय हाकी टीम के चीफ डिफेंडर वरुण शर्मा का बनीखेत में जोरदार स्वागत किया गया। दोपहर सवा एक बजे के करीबब बनीखेत के टोल टैक्स बैरियर पर कांगड़ा-चंबा के सांसद किशन कपूर, वन एवं खेल मंत्री मंत्री राकेश पठानिया व जिला मार्केट कमेटी चंबा के चेयरमैन डीएस ठाकुर की अगुआई में लोगों व जिला प्रशासन की ओर से उनका स्वागत किया गया। उन्हें ओपन जीप में ले जाया गया। बनीखेत व देवी देहरा में स्वागत के बाद वरुण ने अपनी कुलदेवी के दर्शन किए।
बनीखेत में कुल देवी के मंदिर में पूजा करते भारतीय हाकी टीम के खिलाड़ी वरुण।
टोक्यो ओलिंपिक में वरुण भारतीय टीम का हिस्सा थे व इस बार टीम ने वर्षों का मेडल का सूखा दूर किया है। टीम ने कांस्य पदक जीता है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वरुण को सरकारी नौकरी का आफर दिया है। साथ ही ईनामी राशि के तौर पर एक करोड़ रुपये भी दिए जाएंगे।
बनीखेत में पहुंचे पर समर्थकों व रिश्तेदारों के साथ भारतीय हाकी टीम के खिलाड़ी वरुण।
वरुण के पिता ने ट्रक चलाकर उन्हें पढ़ाया व कोचिंग दिलवाई। वरुण ने पिता के आशीर्वाद व अपनी मेहनत से मुकाम हासिल किया। वरुण टोक्यो ओलिंपिक से पहले दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। वह काफी दिनों से टोक्यो ओलिंपिक की तैयारी में लगे हुए थे व उन्हें आखिरकर सफलता मिली।
कुल देवी के मंदिर में दर्शन के बाद खेल मंत्री राकेश पठानिया, सांसद किशन कपूर व अन्य नेताओं के साथ वरुण।
वरुण का पुश्तैनी घर यहां बनीखेत में है। लेकिन वह कई वर्षों से जालंधर में ही शेटल हो गए हैं। वरुण अपनी सफलता के बाद अपने गांव पहुंचे व अपनी कुल देवी का आर्शीवाद लिया। साथ ही अपने रिश्तेदारों से भी मुलाकात की।
हिमाचल सरकार के खेल मंत्री व सांसद किशन कपूर ने उनका भव्य स्वागत किया। इस तरह स्वागत के लिए वरुण ने हिमाचल सरकार व चंबा की जनता का आभार व्यक्त किया।