Move to Jagran APP

एक करोड़ की लागत से बनकर तैयार होगा जवाली अस्पताल में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट

सिविल अस्पताल ज्वाली में अब लोगों को ऑक्सीजन की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। लोगों को हर समय पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिलेगी। अब सिविल अस्पताल जवाली में ज्वाली की जनता के लिए जल्द ही एक करोड़ की लागत से ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाया जा रहा है।

By Richa RanaEdited By: Published: Fri, 01 Oct 2021 02:00 PM (IST)Updated: Fri, 01 Oct 2021 02:00 PM (IST)
एक करोड़ की लागत से बनकर तैयार होगा जवाली अस्पताल में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट
ज्‍वाली में एक करोड़ की लागत से ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाया जा रहा है

जवाली, संवाद सूत्र। सिविल अस्पताल ज्वाली में अब लोगों को ऑक्सीजन की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। लोगों को हर समय पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिलेगी। अब सिविल अस्पताल जवाली में ज्वाली की जनता के लिए जल्द ही एक करोड़ की लागत से ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाया जा रहा है इस प्लांट की क्षमता 960 एलपीएम होगी ऑक्सीजन की इस मात्रा से 195 बैड को ऑक्सीजन दी जा सकेगी।

prime article banner

ऑक्सिजन फ्लो रेट फाइव एलपीएम होगा जिससे हर मरीज को बेहतर स्पीड में ऑक्सीजन मिलेगी। आपको बता दें कि इससे पहले सिविल अस्पताल में हर बेड पर ऑक्सीजन उपलब्ध करवाने के लिए 22 लाख की लागत से पाइप लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है जोकि अब अंतिम चरण में है। लेकिन अब अस्पताल परिसर में ही ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगने से हॉस्पिटल में कभी भी ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी और हर समय मरीजों को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिलेगी।

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने इसके लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व स्थानीय विधायक अर्जुन ठाकुर का इस प्लांट के लगाने के लिए धन्यवाद किया है। देश के प्राइवेट सेक्टर के एचडीएफसी बैंक ने प्रदेश सरकार के समक्ष ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट लगाने की पेशकश की थी । जिसमें सिविल अस्पताल ज्वाली को प्लांट लगाने के लिए चयनित किया गया। यह प्रदेश का पहला सिविल अस्पताल होगा। जिसमें अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाया जा रहा है।

एसएमओ डा. अमन ने यह कहा

अस्पताल के एसएमओ डा. अमन ने बताया कि ज्वाली अस्पताल में जल्द ही एक करोड़ की लागत से ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाया जा रहा है। इसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने अस्पताल परिसर में प्लांट के लिए जगह का ब्यौरा मांगा है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में भूमि है जल्द ही भूमि का विवरण सरकार को भेजा जा रहा है।

यह बोले विधायक

विधायक अर्जुन ठाकुर ने कहा कि जवाली अस्पताल में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाना प्रदेश की जयराम सरकार की जवाली के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। उनके प्रयासों से जवाली अस्पताल को ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाने के लिए चयनित किया गया है। अब लोगों को ऑक्सीजन की किल्लत का कभी भी सामना नहीं करना पड़ेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.