गगरेट में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार घायल, पुलिस ने किया मामला दर्ज
Overspeed Tractor Accident पुलिस थाना गगरेट के तहत बड़ोह में बाइक सवार की ट्रैक्टर के साथ टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार को चोटें आई हैं। बाइक सवार गुरविंदर सिंह निवासी पंजावर ने पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करवा दी है।
गगरेट, जेएनएन। पुलिस थाना गगरेट के तहत बड़ोह में बाइक सवार की ट्रैक्टर के साथ टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार को चोटें आई हैं। बाइक सवार गुरविंदर सिंह निवासी पंजावर ने पुलिस थाना में रिपोर्ट में कहा कि वह अपनी बाइक से गगरेट की ओर से अपने घर पंजावर जा रहा था तो बड़ोह के समीप एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने इसे टक्कर मार दी तथा ट्रैक्टर चालक वहां से ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। बाइक सवार को इस हादसे में चोटें आई हैं। गगरेट पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तेज रफ्तारी व लापरवाही से वाहन चलाने पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी ऊना अर्जित सेन ने की।
शराब पीकर पत्नी से गाली ग्लौज करने पर मामला दर्ज
पुलिस थाना गगरेट के तहत गुगलेहड़ गांव में एक व्यक्ति ने शराब पीकर अपनी पत्नी से गाली ग्लौज किया। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट के अनुसार गुगलेहड़ गांव का व्यक्ति शराब पीकर अपने घर में आया व पत्नी से अकारण गाली ग्लौज करने लगा। महिला इस पर सीधे पुलिस थाने चली गई। गगरेट पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी ऊना अर्जित सेन ने की।