जंगल में पेड़ से लटका मिला शाहपुर के युवक का शव
नगरोटा बगवां की पंचायत जलोट के युवक बाबू राम ने फंदा लगाकर अपनी ईह लीला समाप्त कर ली।
नगरोटा बगवां, जेएनएन। नगरोटा बगवां की पंचायत जलोट निवासी युवक बाबू राम का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला है। पुलिस थाना प्रभारी एवं एसएचओ भारत भूषण ने बताया बाबूराम के दोनों भाइयों से पूछताछ की जा रही है व मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। टांडा में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
फंदे से लटके मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की हुई पहचान
कांगड़ा पुलिस थाना के अंतर्गत छेब नाले में सोमवार को पेड़ से लटके मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की शिनाख्त हो गई है। मृत व्यक्ति की पहचान 32 वर्षीय जोनी कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी वार्ड पांच मंदिर गली कांगड़ा के रूप में हुई है। जोनी कुमार छह दिन से लापता था। हालांकि पहले भी जोनी कुमार कई दिन तक लापता रहता था। इस पर जोनी के परिजनों ने पुलिस को शिकायत नहीं दी थी। थाना प्रभारी कांगड़ा मेहर ¨सह ने जोनी कुमार के शव की पहचान उसके छोटे भाई साजन ने कपड़ों से मिली एक स्लिप से की है। शव की हालत इतनी खराब हो चुकी थी कि शिनाख्त करना मुश्किल था। शव जिस तरह पानी की पाइप से लटका मिला है उससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप