पीटीसी डरोह के 14 और जवान संक्रमित
जागरण संवाददाता धर्मशाला पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी) डरोह के 14 और जवान कोरोना
जागरण संवाददाता, धर्मशाला : पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी) डरोह के 14 और जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सोमवार को भी 24 पुलिस कर्मचारी पाजीटिव पाए गए थे। कांगड़ा जिले में मंगलवार को कुल 51 लोग महामारी की चपेट में आए हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डा. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि पीटीसी डरोह के 22, 24, 23, 20, 20 23, 24, 21, 26, 23, 22, 24, 26 तथा 20 वर्षीय जवान महामारी की चपेट में आए हैं। इसके अलावा महाकाल की 87 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय युवती तथा 31 वर्षीय व्यक्ति और बैजनाथ की 50 वर्षीय महिला कोरोना पाजिटिव पाई गई है। पालमपुर के आईमा की 48 वर्षीय महिला, पपरोला के ठारू का 45 वर्षीय व्यक्ति, महाकाल के कंदराल का 53 वर्षीय व्यक्ति, भवारना के रायपुर का 43 वर्षीय व्यक्ति, कियारवां का 17 वर्षीय लड़का, मरुंह का 75 वर्षीय व्यक्ति, पालमपुर के राम चौक की 22 वर्षीय युवती तथा 23 व 22 वर्षीय युवक भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा टांडा में उपचाराधीन 54 वर्षीय महिला, धर्मशाला के कनेड का 65 वर्षीय व्यक्ति तथा कांगड़ा की 55 वर्षीय महिला कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। ऊना का 64 वर्षीय व्यक्ति, इंदौरा की 80 वर्षीय महिला, कांगड़ा के कोहाला की 45 वर्षीय महिला, ज्वालामुखी की 70 वर्षीय महिला व 40 वर्षीय व्यक्ति, पालमपुर के फरेढ़ का 26 वर्षीय युवक, शाहपुर के 56 व 26 वर्षीय महिलाएं व दो वर्ष का बच्चा, छत्तड़ी की 34 वर्षीय महिला, 28, 24 व 56 वर्षीय व्यक्ति, खैरा का 96 वर्षीय बुजुर्ग, टांडा मेडिकल कॉलेज का 22 वर्षीय युवक, जवाली के तिहाल डसोली का 47 वर्षीय व्यक्ति, फतेहपुर के कुथांदल की 35 वर्षीय महिला, कांगड़ा मेन बाजार का 6 वर्ष का बच्चा, 66 वर्षीय व्यक्ति, बैजनाथ के दियोल का 50 वर्षीय व्यक्ति तथा जिला मंडी के चौंतड़ा का 18 वर्षीय युवक भी मंगलवार को कोरोना संक्रमित पाया गया है।