Move to Jagran APP

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्‍त मोर्चा ने प्रदेश सरकार के कर्मचारियों को ग्रेच्युटी देने के फैसला का किया स्‍वागत

Himachal Employees Gratuity पुरानी पेंशन बहाली संयुक्‍त मोर्चा ने हिमाचल प्रदेश सरकार का आभार प्रकट किया हे। मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा 5500 कर्मचारियों को ग्रेच्युटी का लाभ देकर एक कल्याणकारी सरकार होने का उदाहरण पेश किया है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Sat, 09 Jan 2021 01:22 PM (IST)Updated: Sat, 09 Jan 2021 01:22 PM (IST)
पुरानी पेंशन बहाली संयुक्‍त मोर्चा ने हिमाचल प्रदेश सरकार का आभार प्रकट किया है।

मारंडा, जेएनएन। पुरानी पेंशन बहाली संयुक्‍त मोर्चा ने हिमाचल प्रदेश सरकार का आभार प्रकट किया है। मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा 5500 कर्मचारियों को ग्रेच्युटी का लाभ देकर एक कल्याणकारी सरकार होने का उदाहरण पेश किया है। मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने कहा कि ग्रेच्युटी 2017 से आगे वाले कर्मचारियों के लिए लागू है। परंतु 2003 व 2017 के बीच रिटायर हुए या होने वाले कर्मचारी इस लाभ से वंचित थे। अब इसका लाभ इन कर्मियों को भी मिलेगा। इसके लिए मोर्चा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार व नगरोटा बगवां के विधायक अरुण मेहरा का आभार प्रकट करता हैं।

loksabha election banner

साथ ही मोर्चा सरकार से केंद्र की 2009 की अधिसूचना लागू करने के लिए भी आग्रह करता है। इस अधिसूचना के अनुसार अगर किसी कर्मी की सेवाकाल के दौरान मौत हो जाती है तो उसके परिवार को पुरानी पेंशन मिलेगी। यह अधिसूचना अभी तक प्रदेश में लागू नही हो पाई है। इस अधिसूचना को भी सरकार जल्द लागू करे।

इस अवसर पर राज्य महामंत्री एलडी चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर शर्मा, महिला विंग अध्यक्ष रीता शर्मा , उपाध्यक्ष कुलदीप चंद, प्रेस सचिव दीप ठाकुर , जिला किन्नौर कार्यकारी अध्यक्ष भक्त सिंह नेगी, जिला शिमला अध्यक्ष अमृत नेगी, जिला कांगड़ा अध्यक्ष अरुण कानूनगो ,उषा देवी, कार्यकारणी सदस्य भारत भूषण, जिला हमीरपुर कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार व अन्य ने बैकडेट से ग्रेच्युटी देने पर सरकार का आभार प्रकट किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.