मुंबई से लौटा वृद्ध कोरोना संक्रमित
जागरण संवाददाता धर्मशाला कांगड़ा जिले में रविवार को कोरोना का एक नया मामला आया है। संक
By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jul 2020 09:13 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2020 06:13 AM (IST)
जागरण संवाददाता, धर्मशाला : कांगड़ा जिले में रविवार को कोरोना का एक नया मामला आया है। संक्रमित पाया गया 61 वर्षीय रजोट निवासी 27 जून को मुंबई से लौटा था। वृद्ध मुंबई से हवाई सेवा के माध्यम से आया था। गगल स्थित कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचते ही उसे राधास्वामी सत्संग भवन परौर में संस्थागत क्वारंटाइन किया था। रविवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वृद्ध को कोविड अस्पताल धर्मशाला शिफ्ट कर दिया है। जिले में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 284 हो चुकी है और इनमें से 195 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 86 एक्टिव केस हैं। दो लोगों को कोरोना से मौत हो चुकी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें