पंकज को सौंपी अध्यक्ष पद की कमान
नई पेंशन स्कीम कर्मचारी एसोसिएशन जिला कांगड़ा ने ब्लॉक इंदौरा का गठन विश्राम गृह इंदौरा में किया। बैठक की अध्यक्षता कांगड़ा जिला प्रधान राजेंद्र मन्हास ने की। डॉक्टर पंकज कौशल को ब्लॉक प्रधान राजेश भन्द्राल वरिष्ठ
संवाद सूत्र, भदरोआ : नई पेंशन स्कीम कर्मचारी एसोसिएशन जिला कांगड़ा ने ब्लॉक इंदौरा की कार्यकारिणी का रविवार को इंदौरा में गठन किया। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान राजेंद्र मन्हास ने की। डॉ. पंकज कौशल को प्रधान, राजेश भंद्राल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष बलविदर, सचिव सचिदर कुमार को चुना गया। इसके अलावा तुलसी कुमार, बीरबल, अजय डोगरा, सुरिंद्र पठानिया, कमलजीत, अमन डोगरा, डॉ. रितेश राय, संजीव, मनकुल पठानिया को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार से पुरानी पेंशन योजना बहाली की मांग की। इस अवसर पर नई पेंशन स्कीम कर्मचारी एसोसिएशन के डॉ. संजीव गुलेरिया, पवना राणा, हेमलता गोरी व अन्य मौजूद रहे।