Move to Jagran APP

कैबिनेट बैठक से हिमाचल के एनपीएस कर्मचारी हुए मायूस, 24 नवंबर से करेंगे पेन डाउन स्ट्राइक

NPS Employees Union कैबिनेट बैठक से हिमाचल के एक लाख कर्मचारियों को फिर निराशा हाथ लगी है। नई पेंशन स्कीम कर्मचारी एसोसिएशन के कांगड़ा जिला प्रधान राजिंद्र मन्हास और महासचिव अनीश धीमान ने बताया सरकार नहीं मानी तो तो 24 नवंबर को सांकेतिक पेन डाउन स्ट्राइक की जाएगी।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Wed, 28 Oct 2020 11:32 AM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2020 11:32 AM (IST)
कैबिनेट बैठक से हिमाचल के एनपीएस कर्मचारी हुए मायूस, 24 नवंबर से करेंगे पेन डाउन स्ट्राइक
कैबिनेट बैठक से हिमाचल के एक लाख कर्मचारियों को फिर निराशा हाथ लगी है।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। कैबिनेट बैठक से हिमाचल के एक लाख कर्मचारियों को फिर निराशा हाथ लगी है। नई पेंशन स्कीम कर्मचारी एसोसिएशन के कांगड़ा जिला प्रधान राजिंद्र मन्हास और महासचिव अनीश धीमान ने बताया 24 अक्टूबर को हर जिला मुख्यालय पर हजारों की संख्या में कर्मचारियों ने सांकेतिक धरना किया था। इसमें कर्मचारियों ने सरकार से नई पेंशन स्कीम का विरोध दर्ज किया था और यह इस स्कीम को बंद कर पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की थी। वन मंत्री राकेश पठानिया ने भी एक इस मुद्दे पर कैबिनेट में चर्चा करने की बात कही थी, जिससे कर्मचारियों को लगा था कि इस कैबिनेट में जरूर कुछ अच्छा निकल कर आएगा। सरकार कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रख निर्णय लेगी। इस बैठक के बाद सिर्फ निराशा ही कर्मचारियों के हाथ लगी।

loksabha election banner

जिला प्रधान ने कहा प्रदेश सरकार पुरानी पेंशन बहाल करने की बात तो दूर अभी तक वह लाभ भी हिमाचल के नई पेंशन स्कीम के कर्मचारियों को देने में विफल रही है जो केंद्र सरकार 2009 से दे रही है। इसके चलते कर्मचारी की मौत पर परिवार को पेंशन का प्रावधान है। जिसे कई राज्य अपने कर्मचारियों को प्रदान कर चुके हैं।

उन्होंने चेताया हिमाचल में सरकार के गठन में कर्मचारियों की अहम भूमिका रहती है और यह नजर अंदाजी कहीं प्रदेश सरकार को महंगी न पड़ जाए। उन्होंने कहा अगले माह राज्य कार्यकारणी के दिशा निर्देश अनुसार 12 नवंबर को सभी कर्मचारी अपने कार्यालय में लंच टाइम में गेट मीटिंग करेंगे। फिर भी सरकार नहीं मानी तो तो 24 नवंबर को सांकेतिक पेन डाउन स्ट्राइक की जाएगी, जिसमें हर विभाग का हर कर्मचारी भाग लेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.