Move to Jagran APP

तो अब नहीं होगा हिमाचल में बदलाव, राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा के शब्दों ने अटकलों पर लगाया विराम

Himachal Pradesh CM भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जयराम सरकार को मजबूत कर संगठन को 2022 की तैयारी करने का निर्देश दिया है। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कहे उनके इन शब्दों से प्रदेश में लंबे समय से लग रही बदलाव की अटकलों पर करीब-करीब विराम लगा दिया है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Sat, 27 Nov 2021 11:16 AM (IST)Updated: Sat, 27 Nov 2021 11:16 AM (IST)
तो अब नहीं होगा हिमाचल में बदलाव, राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा के शब्दों ने अटकलों पर लगाया विराम
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जयराम सरकार को मजबूत कर संगठन को 2022 की तैयारी करने का निर्देश दिया है।

शिमला, जागरण संवाददाता। Himachal Pradesh CM, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जयराम सरकार को मजबूत कर संगठन को 2022 की तैयारी करने का निर्देश दिया है। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कहे उनके इन शब्दों से प्रदेश में लंबे समय से लग रही बदलाव की अटकलों पर करीब-करीब विराम लगा दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जोश के साथ अगली तैयारी करने के लिए कहा। वहीं, पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने पिछली बातें भूल कर सकारात्मक दृष्टि से अगली तैयारी करने के लिए ही कहा है। पार्टी के आला नेता सौदान सिंह ने बैठक के दौरान कहा कि जब भी कोई कार्यकर्ता दूरदराज से काम के लिए सचिवालय आता है तो उसका काम होना चाहिए, यदि वह जायज है।

loksabha election banner

ऐसा कार्यकर्ता बिना काम के वापस जाने पर निराश होता है। इससे नाराजगी बढ़ जाती है। उन्होंने सरकार और संगठन दोनों को निर्देश दिया कि ऐसी व्यवस्था करें कि सप्ताह में दो दिन मंत्री दो-दो घंटे पार्टी कार्यालय में बैठें, इसकी सूचना पार्टी के कार्यकर्ताओं को पहले से हो। आम जनता भी इसमें आ सकती है। जितना संवाद कार्यकर्ता और आम जनता से बढ़ेगा उतना ही लाभ 2022 में मिलेगा। उनके निर्देशों के बाद अब उम्मीद है कि जल्द ही प्रदेश सरकार के मंत्री पार्टी मुख्यालय दीप कमल से लेकर जिला कार्यालयों में भी कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनते दिख सकते हैं।

बिंदल और सत्ती नगर निगम चुनाव का रोडमैप बनाएंगे

भाजपा की बैठक में वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए ही रणनीति तैयार नहीं हुई है, बल्कि शिमला नगर निगम के लिए भी रणनीति तैयार करने के लिए जिम्मा किस नेता को सौंपा जाना है, उस पर फैसला लिया है। बैठक में फैसला लिया है कि पार्टी के तेजतर्रार नेता राजीव बिंदल और सतपाल सत्ती 2022 में होने वाले नगर निगम चुनाव का रोडमैप तैयार करेंगे। इस पर काम जल्दी शुरू कर दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.