अब प्रदेश शिक्षा बोर्ड का अपना कुलगीत व प्रार्थनाएं गाएंगे विद्यार्थी
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने स्कूलों के लिए पांच प्रतिज्ञाओं सहित अपना कुलगीत तैयार किया है। अभी तक यह लांच नहीं हुआ है। लेकिन शिक्षा बोर्ड ने इसे तैयार कर लिया है और जल्द ही इसे लांच करेगा।
धर्मशाला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने स्कूलों के लिए पांच प्रतिज्ञाओं सहित अपना कुलगीत तैयार किया है। अभी तक यह लांच नहीं हुआ है। लेकिन शिक्षा बोर्ड ने इसे तैयार कर लिया है और जल्द ही इसे लांच करेगा।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अब अपना कुलगीत तैयार किया है। इस गीत के जरिए हिमाचल के पर्यावरण सहित हिमाचली संस्कृति का वर्णन किया गया है। इसमें संगीत से लेकर अन्य औपचारिकताओं को भी पूरा कर लिया गया है। इस गीत को स्कूलों के ही छात्र-छात्राओं ने अपनी मधुर आवाज दी है। इन प्रतिज्ञाओं को व कुलगीत को विद्यार्थी स्कूलों में होने वाली प्रार्थना सभा के दौरान बोलेंगे। इन प्रतिज्ञाओं के जरिए पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, यातायात नियमों सहित अन्य विषयों को लेकर जागरूक होंगे।
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के अध्यक्ष डॉक्टर सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अपना कुलगीत व पांच प्रार्थनाएं तैयार करवाई हैं, जिन्हें स्कूलों में सुबह प्रार्थना सभा के दौरान बोला जाएगा। जल्द ही इसकी विधिवत लांचिंग की जाएगी।