हिमाचल में कोरोना संक्रमण से मृत्यु दर में नौ गुणा की वृद्धि, इन पांच जिलों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस
Himachal Coronavirus Update हिमाचल में कोरोना संक्रमण दूसरी लहर में तेजी से बढऩे लगा है। अगर अब भी नहीं संभले और सतर्कता नहीं बरती तो हालात और भी खराब हो सकते हैं। एक माह से भी कम समय में महामारी से मृत्यु दर में नौ गुणा की वृद्धि हुई है।
शिमला, यादवेन्द्र शर्मा। Himachal Coronavirus Update, हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण दूसरी लहर में तेजी से बढऩे लगा है। अगर अब भी नहीं संभले और सतर्कता नहीं बरती तो हालात और भी खराब हो सकते हैं। एक माह से भी कम समय में महामारी से मृत्यु दर में नौ गुणा की वृद्धि हुई है। तेजी से बढ़ रहे मामलों के आगे प्रबंध बौने पड़ने लगे हैं। करीब तीन माह से कोरोना मुक्त लाहुल स्पीति जिले में सात अप्रैल को तीन मामले और और नौ अप्रैल को 42 मामलों के आने से सभी सकते में हैं। यहां अब एक्टिव केस 52 हो गए हैं। कोरोना की पहली लहर में एक्टिव केस पांच हजार के पार पहुंचने में नौ माह लग गए थे, लेकिन अब मात्र एक माह में ही इतने केस आ गए हैं। प्रदेश के पांच जिलों कांगड़ा, ऊना, सोलन, शिमला व हमीरपुर में सबसे अधिक एक्टिव केस हैं। इसी कारण शिक्षण संस्थान 21 अप्रैल तक बंद करने पड़े हैं।
हिमाचल में चार से दस अप्रैल तक स्थिति
- जिला,मामले,स्वस्थ,मृत्यु,एक्टिव
- बिलासपुर,217,152,01,355
- चंबा,101,30,02,159
- हमीरपुर,359,196,01,488
- कांगड़ा,805,421,18,1078
- किन्नौर,14,05,00,15,
- कुल्लू,149,39,01,158
- लाहुल स्पीति,52,00,00,52
- मंडी,369,146,02,396
- शिमला,392,187,05,552
- सिरमौर,282,142,04,326
- सोलन,722,415,01,964
- ऊना,412,331,10,682
- कुल,3874,2064,45,5223
15 मार्च से 10 अप्रैल तक कोरोना की स्थिति
- अवधि,नए केस,स्वस्थ,मृत्यु,एक्टिव
- 15 से 21 मार्च,1003,490,12,1256
- 22 से 28 मार्च,1982,739,18,2478
- 29 मार्च से 04 अप्रैल,2584,1442,35,3577
- 05 से 10 अप्रैल,3874,2064,45,5223
- कुल,9443,5877,110,5223
कोरोना से सुरक्षा को 14 तक टीका उत्सव
कोरोना से सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए टीकाकरण को बढ़ाने के लिए 14 अप्रैल तक टीका उत्सव मनाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा तादाद में टीकाकरण करवाना है। अभी तक प्रदेश में 13.50 लाख कोरोना वैक्सीन की डोज आ चुकी है। तीन लाख से अधिक डोज प्रदेश में उपलब्ध है। हर दिन अब 45 से 55 हजार लोगों को वैक्सीन दी जा रही है। इसके लिए केंद्रों संख्या को बढ़ा दिया है।
ठोस निर्णय लेने पड़ सकते हैं : मुख्यमंत्री
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का कहना है कोरोना तेजी से फैल रहा है। टीकाकरण में तेजी लाने और ज्यादा तादाद में आरटी-पीसीआर टेस्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। घरों में रह रहे संक्रमितों की निगरानी का निर्देश दिया है। हालात पर नजर रखी जा रही है। बहुत अधिक मामले बढऩे की स्थिति में कुछ और ठोस निर्णय लेने पड़ सकते हैं।