Move to Jagran APP

क्वारंटाइन की शर्त पर हिमाचल आ सकते हैं अन्य राज्य के लोग : त्रिलोक

अन्य राज्य के लोग हिमाचल में आकर रह सकते हैं लेकिन उन्हें यहां नियमों के अनुसार क्वारंटाइन होना अनिवार्य होगा।

By Edited By: Published: Mon, 25 May 2020 09:06 PM (IST)Updated: Tue, 26 May 2020 08:01 AM (IST)
क्वारंटाइन की शर्त पर हिमाचल आ सकते हैं अन्य राज्य के लोग : त्रिलोक
क्वारंटाइन की शर्त पर हिमाचल आ सकते हैं अन्य राज्य के लोग : त्रिलोक

जागरण संवाददाता, धर्मशाला : अन्य राज्य के लोग हिमाचल में आकर रह सकते हैं, लेकिन उन्हें यहां नियमों के अनुसार क्वारंटाइन होना अनिवार्य होगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के इस बयान का भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र के प्रभारी त्रिलोक कपूर ने समर्थन किया है। उन्होंने धर्मशाला में पत्रकारवार्ता के दौरान मुख्यमंत्री के बयान का समर्थन करते हुए विपक्ष पर जनता को गुमराह करने का आरोप भी लगाया। कहा जयराम ठाकुर के बयान का विपक्ष ने दूसरा ही अर्थ निकाल दिया है। सीएम का कहना था कि कोरोना के इस समय में जो स्वस्थ व्यक्ति स्वयं को सुरक्षित रखना चाहता है वह हिमाचल में पेड क्वारंटाइन हो सकता है। इसके लिए लोगों को टूरिज्म पैकेज भी दिया जा सकता है, जबकि पॉजिटिव मरीज की बात करें तो एमएचए की गाइडलाइन के अनुसार वह बाहर रह ही नहीं सकते हैं। विपक्ष द्वारा इस मामले पर राजनीति कर जनता को गुमराह किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में वीडियो कांफ्रेंस के प्रथम चरण में संसदीय क्षेत्र से लेकर जिला, मंडल व त्रिदेव तक और मीडिया व आइटी की सभी बैठकों को मिलाकर 170 बैठकें करने का भी एक रिकॉर्ड कायम हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव ¨बदल ने पन्ना प्रमुख तक जाने का प्लान जारी किया है, जिसमें कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र के साथ भरमौर, पांगी विधानसभा क्षेत्र का कार्य भी जुड़ा है। इसमें 1800 बूथ केंद्र हैं। हर बूथ केंद्र में वीडियो कांफ्रेंस द्वारा पन्ना प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठकें हो रही हैं। 22 से 29 मई तक एक पन्ना प्रमुख संवाद अभियान के तहत अभी तक कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र में पन्ना प्रमुख बैठकों का यह आंकड़ा 1000 पार कर गया है, जिसके द्वारा सीधे 12 हजार से भी ज्यादा पन्ना प्रमुख के रूप में कार्यकर्ता जुड़े हैं। अगले कुछ दिन में हम 1800 की इस चुनौती को भी पूरा कर लेंगे। हिमाचल प्रदेश भाजपा द्वारा 22 लाख से अधिक फेस मास्क, जिसमें 10 लाख से ज्यादा कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से जुड़ी बहनों ने ही तैयार किए हैं। इस मौके पर धर्मशाला विधायक विशाल नैहरिया, अधिकाश डोगरा सहित अन्य भी मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.