किसान विरोधी है केंद्र सरकार का कृषि बिल : काजल
संवाद सहयोगी कांगड़ा विधायक पवन काजल ने केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि बिल का विरोध कि
संवाद सहयोगी, कांगड़ा : विधायक पवन काजल ने केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि बिल का विरोध किया है। काजल ने कहा कि इस बिल के लागू होने से जहां किसानों को उनकी फसल का उचित दाम नहीं मिलेगा, वहीं एपीएमसी का आस्तित्व भी समाप्त होने से निजी कंपनियों की मनमानी होगी। काजल ने कहा केंद्र सरकार ने मटौर- शिमला फोरलेन को रद कर हिमाचल और खासकर जिला कांगड़ा की जनता से धोखा किया है।
काजल ने कहा भाजपा ने चुनावी बेला पर हिमाचल में दो फोरलेन और कई नेशनल हाईवे घोषित कर चुनाव जीता अब अपने हाथ खींच रही है। उन्होंने कहा कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के नाम पर भाजपा सरकार आए दिन बयानबाजी कर जनता को गुमराह कर रही है। विधानसभा में मुख्यमंत्री फोरलेन और हवाई अड्डे के विस्तार पर स्थिति साफ करने में नाकाम रहे हैं। काजल रविवार को खोली गांव से आए प्रतिनिधिमंडल साथ चर्चा कर रहे थे। इस मौके पर सपना, कमलेश, कमला, पुष्पा, रीता, लीला, अरुणा सहित महिला मंडल की कार्यकर्ता उपस्थित रही।