Move to Jagran APP

Nagar Panchayat Election: अम्ब नगर पंचायत में 10 बजे तक 21 फीसद मतदान, सुरक्षा के कड़े प्रबंध

Nagar Panchayat Election नगर पंचायत अम्ब के चुनाव के लिए सुबह 8 बजे से मतदान जारी है। जिला ऊना की एक मात्र नगर पंचायत अम्ब में हो रहे चुनाव में 26 प्रत्याशियों में से नगर पंचायत के 9 पार्षद चुने जाने हैं। इनकी किस्मत का फैसला 5822 मतदाताओं पर है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Wed, 07 Apr 2021 11:52 AM (IST)Updated: Wed, 07 Apr 2021 11:52 AM (IST)
Nagar Panchayat Election: अम्ब नगर पंचायत में 10 बजे तक 21 फीसद मतदान, सुरक्षा के कड़े प्रबंध
नगर पंचायत अम्ब के चुनाव के लिए सुबह 8 बजे से मतदान जारी है।

अम्ब, संवाद सहयोगी। Nagar Panchayat Election Amb, नगर पंचायत अम्ब के चुनाव के लिए सुबह 8 बजे से मतदान जारी है। जिला ऊना की एक मात्र नगर पंचायत अम्ब में हो रहे चुनाव में 26 प्रत्याशियों में से नगर पंचायत के 9 पार्षद चुने जाने हैं। इनकी किस्मत का फैसला 5822 मतदाताओं पर है। सुबह 10:00 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार अम्ब के सभी नौ बूथों में 21 प्रतिशत मतदान हुआ है। जिसमें पुरूष मतदाता 23.4 और 18.6 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया है। मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है। हर बूथ पर सैनिटाइजर की व्यवस्था भी की गई है। मतदान करने से पहले और बाद में हाथ सैनिटाइज करना जरूरी है।

loksabha election banner

चुनाव आयोग की ओर से सभी मतदान केन्द्रों के सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। शाम 5 बजे तक मतदान की प्रक्रिया चलेगी, इस दौरान 4 बजे तक सामान्य वोटर्स के लिए तो उसके बाद 1 घंटा कोरोना पॉजिटिव के लिए तय किया गया है। मतदान के तुरंत बाद विकास खंड कार्यालय अम्ब में मतगणना की जाएगी और परिणाम भी घोषित किए जाएंगे। मतदान केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के जरिए मतदान हो रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.