Move to Jagran APP

Nagar Nigam Dharamshala: ओंकार नेहरिया सर्वसम्‍मति से मेयर बने, सर्वचंद 11 मत लेकर डिप्‍टी मेयर निर्वाचित

Nagar Nigam Dharamshala नगर निगम धर्मशाला में ओंकार नेहरिया को निर्विरोध महापौर चुन लिया गया है जबकि सर्वचंद उपमहापौर निर्वाचित हुए हैं। कांग्रेस के पूर्व महापौर देविंदर जग्गी ने उपमहापौर का चुनाव लड़ा। भाजपा के सर्वचंद को 11 मत मिले जबकि देविंदर जग्गी को 6 मत मिले।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Tue, 13 Apr 2021 11:37 AM (IST)Updated: Tue, 13 Apr 2021 02:57 PM (IST)
Nagar Nigam Dharamshala: ओंकार नेहरिया सर्वसम्‍मति से मेयर बने, सर्वचंद 11 मत लेकर डिप्‍टी मेयर निर्वाचित
नगर निगम धर्मशाला के मेयर व डिप्‍टी मेयर को प्रमाण पत्र देते उपायुक्‍त कांगड़ा राकेश प्रजापति।

धर्मशाला, जेएनएन। Nagar Nigam Dharamshala, नगर निगम धर्मशाला में ओंकार नेहरिया को निर्विरोध महापौर चुन लिया गया है, जबकि सर्वचंद उपमहापौर निर्वाचित हुए हैं। कांग्रेस के पूर्व महापौर देविंदर जग्गी ने उपमहापौर का चुनाव लड़ा। भाजपा के सर्वचंद को 11 मत मिले, जबकि देविंदर जग्गी को 6 मत मिले।

loksabha election banner

ओंकार नेहरिया ने धर्मशाला नगर निगम के वार्ड तीन से पार्षद का चुनाव जीता है। उपमहापौर बने सर्वचंद ने वार्ड 16 से निर्दलीय चुनाव जीता है। वार्ड 11 से पार्षद व पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने उनके खिलाफ चुनाव लड़ा। धर्मशाला में पहली बार भाजपा के महापौर व उपमहापाैर बैठेंगे। नगर निगम के 17 वार्डों में से आठ पर भाजपा, पांच पर कांग्रेस और चार पर निर्दलीय जीते थे।

नगर निगम धर्मशाला में मेयर व डिप्‍टी मेयर की ताजपोशी व शपथ से पहले पार्षदों की मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ लंबी मंत्रणा चली। बैठक में महापौर और उपमहापौर को लेकर सहमति बनाने को लेकर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री के साथ बैठक में सांसद किशन कपूर, वन राकेश पठानिया, विधायक विशाल नेहरिया भी मौजूद रहे। शपथ के बाद महापौर और उपमहापौर के चुनाव के लिए 17 में से 13 पार्षदों का बैठक में होना जरूरी था। भाजपा के पास 11 पार्षद थे। मुख्यमंत्री के साथ बैठक के बाद वन मंत्री राकेश पठानिया के नेतृव में पार्षद शपथ के लिए कैबिनेट हॉल पहुंचे व चुनाव प्रक्रिया भी संपन्‍न हुई।

पूर्व मेयर जग्‍गी पांच कांग्रेस पार्षद ओर एक आजाद के साथ शपथ के लिए पहुंचे। भाजपा 11 और कांग्रेस 6 पार्षदों सहित शपथ लेने के लिए पहुंचे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.