Nagar Nigam Chunav: मर्ज एरिया का दर्द पहुंचा सरकार तक, पार्षदों पर भाई भतीजावाद के आरोप लगे
Nagar Nigam Chunav Dharamshala मर्ज एरिया का दर्द सरकार के कान तक अब पहुंचा है। जब नगर निगम के 17 वार्डों में सरकार के कैबिनेट मंत्री ने खुद बैठकें करने शुरू की हैं। जहां भी कैबिनेट मंत्री राकेश पठानिया बैठकें कर रहे हैं
धर्मशाला, नीरज व्यास। Nagar Nigam Chunav Dharamshala, मर्ज एरिया का दर्द सरकार के कान तक अब पहुंचा है। जब नगर निगम के 17 वार्डों में सरकार के कैबिनेट मंत्री ने खुद बैठकें करने शुरू की हैं। जहां भी कैबिनेट मंत्री राकेश पठानिया बैठकें कर रहे हैं वहां की जनता रास्ते, पुलिया, डंगे, स्ट्रीट लाइट व अंडरग्राउंड डस्टबीन की व्यथा उन्हें सुना रही है। यही नहीं जनता वार्डों में भाई भतीजावाद करके काम करने की पार्षदों की शिकायत भी मंत्री से कर रहे हैं। मंत्री की हरेक बैठक में जहां सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी साथ हैं। वहीं विधायक विशाल नैहरिया भी क्षेत्रों की समस्या उठाने में पीछे नहीं रह रहे हैं। लेकिन मंत्री राकेश पठानिया विधायक को भी मर्ज क्षेत्रों और पूरे नगर निगम के वार्डों में मेहनत करने की नसीहत भी दे रहे हैं, ताकि 2022 में जब चुनाव के दौरान जनता के वोट मांगने आएं तो किसी तरह के सवाल जनता के मन में न हों।
मैक्लोडगंज, भागसूनाग, दाड़ी, सिद्धबाड़ी, सिद्धपुर, खनियारा, सचिवालय, शामनगर, सकोह में पानी व स्वच्छता, रास्ते व डंगों का निर्माण कार्य चेहेतों को किए जाने के आरोप लगे तो कुछ समस्याएं भी लोगों ने रखी। ज्यादातर लोग पार्षदों की कार्यप्रणाली से त्रस्त दिखे। वहीं यह भी सच सामने आया कि जो कार्य कांगड़ा चंबा के सांसद व विधायक विशाल नैहरिया ने नगर निगम से करवाना चाहे वह भी नहीं हुए। नगर निगम के मर्ज एरिया के लोगों का दर्द सरकार के कानों तक पहुंचा है।
ऐसे में मंत्री राकेश पठानिया ने जनता को आश्वस्त किया है कि मर्ज एरिया के लोगों के सभी काम होंगे। भाई भतीजावाद नहीं सब काम एक समान होंगे। कुछ शिकायतें ऐसी मिली हैं कि रास्ता एक घर को बना है तो दूसरा छोड़ा गया है। ऐसी कार्यप्रणाली व अंडरग्राउड डस्टबीन को लेकर सरकार छानबीन करवाएगी। इसमें दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का भी आश्वासन दिया है। ऐसे में अब मर्ज एरिया के लोगों की समस्याएं भी सरकार के कानों तक पहुंचने लगी है।