Move to Jagran APP

Nagar Nigam Chunav: मुख्‍यमंत्री सोलन में बोले, बना कर हमने दे दिया अब जीता कर आप देंगे

Nagar Nigam Chunav सोलन के ठोडो मैदान में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का अभिनंदन किया गया। सोलन जिला को नगर निगम नगर परिषद और पंचायतें देने पर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया गया। मुख्‍यमंत्री ने कहा पिछले 15 वर्षों में एक भी पंचायत नहीं बनी थी हमने 412 पंचायतें बनाई।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Sun, 07 Mar 2021 03:22 PM (IST)Updated: Sun, 07 Mar 2021 03:22 PM (IST)
Nagar Nigam Chunav: मुख्‍यमंत्री सोलन में बोले, बना कर हमने दे दिया अब जीता कर आप देंगे
सोलन के ठोडो मैदान में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का अभिनंदन किया गया।

सोलन, जेएनएन। सोलन के ठोडो मैदान में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का अभिनंदन किया गया। सोलन जिला को नगर निगम, नगर परिषद और पंचायतें देने पर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया गया। मुख्‍यमंत्री ने कहा पिछले 15 वर्षों में एक भी पंचायत नहीं बनी थी, हमने 412 पंचायतें बनाई। सोलन का पहला हक था नगर निगम, लोग मांग करते रहे, लेकिन आवाज ही नहीं सुनी गई। लेकिन हमने सोलन को तो नगर निगम बनाना ही था, साथ में पालमपुर और मंडी को भी बनाया। सोलन की आवाज जो सुनी नहीं जा थी वो हमने सुनी। हमें सोलन को नगर निगम बनाने का सौभाग्य मिला।

loksabha election banner

कोविड से निपटने के लिए देश के प्रधानमंत्री ने प्रदेश ही नहीं बल्कि विदेशों को भी सहयोग किया। कांग्रेस के लोगों ने ऐसे समय मे सिर्फ हो हल्ला ही किया।

मुख्‍यमंत्री ने इससे पहले सोलन में 33 करोड़ के एक साथ नौ उद्घाटन और शिलान्यास किए। हमने कांग्रेस की सरकार में प्रदेश में होने वाले लोकसभा चुनावों में जीत दर्ज की। वर्ष 2019 में अपनी सरकार के दौरान ऐतिहासिक जीत दर्ज की, बीते लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा को लीड मिली।

रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीत दर्ज की गई।

जब देशभर में कांग्रेस रिकॉर्ड मतों से हारी तो कहने लगे मशीनों में गड़बड़ है। यह लोग अपनी हार पर भरोसा ही नहीं कर पाए।पंचायती चुनाव में 65 फीसदी पंचायतों पर भाजपा ने कब्जा जमाया है। 11 में से नौ जिला परिषद जीते हैं। सत्र के पहले दिन कांग्रेस हताश नजर आई। ऐसी गंदी राजनीति की कल्पना नहीं की जा सकती। अपनी पहली कैबिनेट हमने बुजुर्गों को समर्पित की थी, जिसमें 70 वर्ष की उम्र में उन्हें पेंशन देने का निर्णय लिया।

जनमंच आज देश भर चर्चा का विषय बना हुआ है।

पूरे देश मे हिमाचल एक ऐसा राज्य है जहां सभी लोगों के घर में गैस चूल्हा पहुंचाया है। प्रदेश में 2 लाख 92 हजार घरों को गृहिणी योजना के तहत गैस उपलब्ध करवाई गई है। मुख्यमंत्री स्वावलबन योजना के तहत हमने कई नई शुरुआत की हैं।

सोलन हिमाचल प्रदेश का एक तेज गति से आगे बढ़ता हुआ शहर है। यहां का नेतृत्व अच्छा काम कर रहा है। दिल्ली से प्रदेश का कनेक्शन सीधा ही होना चाहिए। जनता को ये सुनिश्चित करना है।

पुराना बस अड्डा सोलन पर अब सेना से भूमि लेकर पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए राशि 70 लाख जारी कर दी जाएगी। यह आवश्यक कदम होगा, इसे जल्दी शुरू कर दिया जाएगा। सोलन के अस्पताल में पहले पांच डॉक्टर दे दिए गए थे। मुख्यमंत्री ने पांच और डॉक्टर देने की घोषणा कर की। अस्पताल में पैरामेडिकल स्टाफ की कमी को भी पूरा कर दिया जाएगा। कंडाघाट में भी दो डॉक्टर देने की घोषणा कर दी गई। कंडाघाट का धर में लटका अस्पताल भी जल्द पूरा कर दिया जाएगा।

सोलन की तीन नए स्थानों पर पार्किंग के लिए बजट दिया जाएगा। शहर में लगभग 500 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था के लिए दो करोड़ का बजट दे दिया गया। नगर निगम सोलन के विकास के लिए यहां सभी 17 वार्डों के लिए तीन करोड़ 80 लाख का प्रावधान है। सभी वार्डों के लिए  अतिरिक्त दो करोड़ का अतिरिक्त बजट देने की घोषणा की गई। अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुत्त करने के लिए सिटी स्कैन, लेप्रोस्कोपी व अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। सोलन शहर में जो हमने करना था वो हमने किया। बना कर हमने दे दिया, अब जीता कर आप देंगे। अबकी बार हमने समाधान किया है, तो दावा तो हमारा बनता है। इसके बाद विकास के सभी कार्यों को पूरा करने का मेरा वादा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.