Municipal Corporation Dharamshala: सकोह और कश्मीर हाउस वार्ड में दस बजे तक सार्वधिक मतदान
Municipal Corporation Dharamshala नगर निगम धर्मशाला के वार्ड सकोह में आठ बजे से दस बजे तक सर्वाधिक 17.42 फीसद मतदान हुआ। कश्मीर हाउस में 16.91 प्रतिशत मतदान हुआ है वहीं वार्ड एक फरसेटगंज में 16.52 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे कम भागसू नाग वार्ड में चार फीसद लोगों ने वोट डाले।
धर्मशाला, जागरण संवाददाता। Municipal Corporation Dharamshala, नगर निगम धर्मशाला के वार्ड सकोह में आठ बजे से दस बजे तक सर्वाधिक 17.42 फीसद मतदान हुआ। कश्मीर हाउस में 16.91 प्रतिशत मतदान हुआ है वहीं, वार्ड एक फरसेटगंज में 16.52 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे कम भागसू नाग वार्ड में चार फीसद लोगों ने वोट डाले। वार्ड तीन मैक्लोडगंज में 14.34, वार्ड नंबर पांच खजांची मोहल्ला में 9.95, वार्ड छह कोतवाली बाजरा 12.01, वार्ड सात सचिवालय 8.98, वार्ड आठ खेल परिसर 13.59, वार्ड दस शामनगर 10.18, वार्ड 11 रामनगर 14.02, वार्ड 12 बड़ोल 7.09, वार्ड 13 दाड़ी 11.38, वार्ड 14 कंड 11.05, वार्ड 15 खनियारा 12.43, वार्ड 16 सिद्धपुर 10.71, सिद्धबाड़ी वार्ड 17 11.84 फीसद मतदान दस बजे तक हुआ।