Move to Jagran APP

विधायक विशाल नैहरिया आज बंधेंगे परिणय सूत्र में, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी पहुंच रहे हैं धर्मशाला

MLA Vishal Nehria Marriage विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला के युवा विधायक विशाल नैहरिया और हिमाचल प्रशासनिक अधिकारी ओशिन शर्मा की शादी में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी शामिल हो सकते हैं। आज दोपहर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शिमला से गगल पहुंचेंगे।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Mon, 26 Apr 2021 12:22 PM (IST)Updated: Mon, 26 Apr 2021 12:45 PM (IST)
विधायक विशाल नैहरिया आज बंधेंगे परिणय सूत्र में, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी पहुंच रहे हैं धर्मशाला
विधायक विशाल नैहरिया और हिमाचल प्रशासनिक अधिकारी ओशिन शर्मा की शादी में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी शामिल हो सकते हैं।

धर्मशाला, जेएनएन। MLA Vishal Nehria Marriage, विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला के युवा विधायक विशाल नैहरिया और हिमाचल प्रशासनिक अधिकारी ओशिन शर्मा की शादी में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी शामिल हो सकते हैं। आज दोपहर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शिमला से गगल पहुंचेंगे। यहां पहुंचने के बाद गगल व आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल पपरोला में उनके कार्यक्रम हैं। इसके अलावा वह धर्मशाला में भी होंगे। अपने एक दिन के दौरे के दौरान शाम को वापस शिमला लौट जाएंगे। अपने तय कार्यक्रम के बीच उनका दोपहर बाद साढ़े तीन बजे से लेकर साढ़े चार बजे तक कोई अधिकारिक कार्यक्रम नहीं है। इस बीच मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विधायक विशाल नैहरिया की शादी में शामिल को सकते हैं।

loksabha election banner

विधायक ने शादी के निमंत्रण पत्र के साथ दिया कोरोना से बचाव का संदेश

विधायक विशाल नैहरिया ने अपने अधिकतर परिचितों को वॉट्सऐप के माध्यम से संदेश भेजे हैं। उन्होंने अपने निमंत्रण पत्र के साथ ही लोगों को कोरोना से बचकर रहने का संदेश दिया है। उन्होंने अपने शादी के निमंत्रण पत्र के साथ ही लोगों को शारीरिक दूरी की पालना करने की सलाह दी है। निमंत्रण पत्र में उन्होंने नियमित हाथ धाेने, शारीरिक दूरी, मास्क पहनने के पोस्टर बनाकर कोरोना के नियमों की पालना का संदेश दिया है।

यह भी पढ़ें:  न बैंड बाजा न बरात, यहां दूल्हा अकेला ही गया दुल्हन लेने, मंडी के प्रांशुल ने पेश की मिसाल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.