स्वतंत्रता दिवस पर लापता हुए कामगार का सरसा नदी के किनारे शव बरामद
dead Body Recovered नालागढ़ से 15 अगस्त को लापता हुए प्रवासी कामगार का शव जगातखाना के समीप सरसा नदी के किनारे मिला है।
नालागढ़, जेएनएन। नालागढ़ से 15 अगस्त को लापता हुए प्रवासी कामगार का शव जगातखाना के समीप सरसा नदी के किनारे मिला है। मृतक की पत्नी ने पति के शव की शिनाख्त की है। पुलिस के अनुसार मृतक की पानी में डूबने मौत हुई है। पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश के जिला शामली के गांव उलाऊद्दीन का रहने वाला 47 वर्षीय धर्मवीर पत्नी के साथ नालागढ़ में रहता था। यहां पर किसी कंपनी में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि 15 अगस्त को धर्मवीर शराब के नशे में घर से निकल गया था। उसे जाते समय उसकी बेटी ने देखा था। बेटी ने पुलिस को बताया उसका पति नदी की ओर जाते हुए उसने देखा था। उस दिन के बाद वह वापस घर नहीं लौटा। धर्मवीर के न लौटने पर उसकी पत्नी में नालागढ़ में पति के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
बुधवार को पुलिस को जगातखाना गांव के समीप सरसा नदी में एक शव मिलने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और धर्मवीर की पत्नी को शिनाखत के लिए बुलाया गया। महिला ने शव की शिनाख्त कर ली। पुलिस ने शव का नालागढ़ चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करने के बाद अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है। महिला पति का शव अंतिम संस्कार के करवाने के लिए अपने गांव को रवाना हो गई है। नालागढ़ के एसडीपीओ मानव वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।