पंचायत प्रधान पर धक्का-मुक्की का आरोप
भरमाड़ पंचायत में महिला प्रधान ने वार्ड सदस्य के गले में हाथ डाल धक्का-मुक्की कर दी। वार्ड सदस्य गुरवचन ¨सह ने बताया कि पंचायत घर में पंचायत की बैठक चल रही थी, उसी समय पंचायत के नौ नंबर वार्ड सदस्य, सचिव एवं
By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Dec 2018 06:47 PM (IST)Updated: Mon, 10 Dec 2018 06:47 PM (IST)
संवाद सूत्र, भरमाड़ : भरमाड़ पंचायत की वार्ड सदस्य ने महिला प्रधान पर धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाया है। वार्ड सदस्य गुरवचन ¨सह ने आरोप लगाया कि पंचायतघर में बैठक हो रही थी कि उसी समय वार्ड नौ सदस्य, सचिव व सिलाई अध्यापिका भी मौजूद थी। इस दौरान जब विकास कार्यों पर उनकी राशि डालने की बात हो रही थी तो प्रधान ने धक्का-मुक्की शुरू कर दी और थप्पड़ मारने की कोशिश की। पंचायत के अन्य वार्ड सदस्यों ने बीच-बचाव किया। वार्ड पंच ने इसकी शिकायत पुलिस थाना जवाली में दर्ज करवाई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें