Move to Jagran APP

दिल्‍ली में जेपी नड्डा को सफाई देकर लौटे महेंद्र सिंह और सरवीण चौधरी, कल मंत्रिमंडल की बैठक में होंगे शामिल

Minister Sarveen Choudhary जल शक्ति एवं राजस्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी दिल्ली दौरे सेस लौट आए हैं।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sun, 23 Aug 2020 03:07 PM (IST)Updated: Sun, 23 Aug 2020 03:32 PM (IST)
दिल्‍ली में जेपी नड्डा को सफाई देकर लौटे महेंद्र सिंह और सरवीण चौधरी, कल मंत्रिमंडल की बैठक में होंगे शामिल
दिल्‍ली में जेपी नड्डा को सफाई देकर लौटे महेंद्र सिंह और सरवीण चौधरी, कल मंत्रिमंडल की बैठक में होंगे शामिल

शिमला, जेएनएन। जल शक्ति एवं राजस्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी दिल्ली दौरे सेस लौट आए हैं। प्रदेश सरकार के दोनों मंत्रियों ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नडडा से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा। महेंद्र सिंह ठाकुर शनिवार को अपने तय कार्यक्रम को छोड़कर दोपहर करीब एक बजे दिल्ली रवाना हो गए थे, जबकि दिल्ली में डेरा डाले बैठी सरवीण चौधरी ने मोती लाल नेहरू मार्ग स्थित नड्डा के आवास पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के समक्ष अपना पक्ष रखा। उसके बाद शनिवार को देर रात शिमला पहुंची।

prime article banner

महेंद्र सिंह ठाकुर भी नड्डा से मिलकर आज सुबह शिमला के लिए रवाना हुए और दोपहर बाद शिमला पहुंचे। बताया जा रहा है सरवीण चौधरी ने परिवार के सदस्‍यों की ओर से जमीन खरीदने का मामला गर्माने के बाद दिल्ली का रुख किया था। महेंद्र सिंह के दिल्ली जाने पर रहस्य बना हुआ है। बताया जा रहा है दिल्ली में उनके किसी विभाग से जुड़ी कोई बैठक प्रस्तावित नहीं थी। ऐसे में क्‍या मामला था कि उन्‍हें अचानक दिल्‍ली का रुख करना पड़ा। यह अभी पूरी तरह से स्‍पष्‍ट नहीं हो पाया है।

सरवीण चौधरी पर उनके विधानसभा क्षेत्र शाहपुर से कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने जमीन खरीदने के संबंध में संगीन आरोप लगाए थे। इसके बाद मंत्री सरवीण चौधरी ने उन पर मानहानि और एक करोड़ रुपये का दावा ठोका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK