Move to Jagran APP

पालमपुर जोन से माइक्रो-डोनेशन अभियान का आगाज

संवाद सहयोगी पालमपुर भारतीय जनता पार्टी मंडल पालमपुर की ओर से शनिवार को माइक्रो-डोन

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Jan 2022 10:39 PM (IST)Updated: Sat, 15 Jan 2022 10:39 PM (IST)
पालमपुर जोन से माइक्रो-डोनेशन अभियान का आगाज
पालमपुर जोन से माइक्रो-डोनेशन अभियान का आगाज

संवाद सहयोगी, पालमपुर : भारतीय जनता पार्टी मंडल पालमपुर की ओर से शनिवार को माइक्रो-डोनेशन अभियान का आगाज पालमपुर जोन से किया। सर्वप्रथम सभी कार्यकर्ताओं ने नमो एप इंस्टाल करके डिजिटली माइक्रो डोनेशन की। इस अभियान को गति प्रदान करने के लिए सभी चारों जोन पर टीमों का गठन करके रणनीति भी तय की। मंडल महामंत्री अमरजीत सिंह ने बताया कि प्रदेश आइटी एवं इंटरनेट मीडिया विभाग पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं का तकनीकी सहयोग करके अभियान को गति प्रदान कर रहा है। मंडल महामंत्री पंचम राणा ने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ सामान्य नागरिक भी पार्टी फंड में डिजिटली अंशदान कर सकते हैं। इसमें स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, किसान सेवा सहित अन्य कार्यो के लिए भी माइक्रो डोनेशन की जा सकती है। प्रदेश आइटी सह संयोजक मनोज रत्न ने कार्यकर्ताओं से नरेंद्र मोदी एप को मोबाइल फोन में इंस्टाल करने और इसकी सूचनाओं व जानकारियों से स्वयं को अपडेट रखने का आग्रह किया। इस अवसर पर अमरजीत सिंह, विनय किशोर, रजिद्र व शुभम भंगालिया आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.