कांगड़ा में घर से अस्पताल के लिए निकली 31 वर्षीय महिला अचानक लापता, मोबाइल फाेन भी बंद
Kangra Married Woman Missing कांगड़ा की एक महिला अस्पताल गई थी और घर नहीं पहुंची। नाते रिश्ते दारों ने तलाशा पर महिला का कोई पता नहीं चल सका है। ऐसे में हेल्पिंग हैंड नगरोटा भी महिला की तलाश के लिए आगे आया है पर कोई पता नहीं चल सका है।
धर्मशाला, जागरण संवाददाता। Kangra Married Woman Missing, कांगड़ा की एक महिला अस्पताल गई थी और घर नहीं पहुंची है। नाते रिश्ते दारों ने तलाशा पर महिला का कोई पता नहीं चल सका है। ऐसे में हेल्पिंग हैंड नगरोटा भी महिला की तलाश के लिए आगे आया है पर कोई पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि 31 वर्षीय सपना देवी कांगड़ा और टांडा के बीच गीदड़बल्ला जगह की रहने वाली है। वह वहां से बीते रोज कांगड़ा सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए गई थी। इसके बाद शाम 5 बजे उसका मोबाइल फोन स्विच आफ हो गया है और घर नहीं पहुंची। पुलिस को सूचित कर दिया गया है, नगरोटा हेल्पिंग हैंड्स ने आग्रह किया है कि जिसको भी महिला दिखे या कुछ पता चले तो इस बारे में 7018285615 इस नंबर पर संपर्क करें।
लापता हुई महिला गीदड़बल्ला निवासी सपना देवी का पति वीर सिंह मैक्लोडगंज में होटल में काम करता है। महिला के रिश्तेदारों ने बताया कि उसे सिर में दर्द था और दवाई लेने के लिए सिविल अस्पताल कांगड़ा गई थी। कांगड़ा में जब दवाई ले रही थी और लाइन पर लगी थी तो अपने मायके में उसकी बात हुई है। महिला ने कहा था कि दवाई ले ली है और अब सब्जी लेने के लिए जा रही है। सब्जी लेने के बाद घर जाकर उनसे बात करेगी। लेकिन महिला घर नहीं पहुंची। महिला के दो बच्चे नौ साल की लड़की व चार साल का लड़का है तथा सास-ससुर हैं। महिला के जीजा ने बताया कि पूरा परिवार ही उसे तलाश रहा है पर उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। मायके में महिला ने बात भी की है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। महिला की तलाश पुलिस ने भी जारी रखी है। सीसीटीवी फुटेज को भी जांचा जा रहा है। अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।