Move to Jagran APP

Mandi By Election: भाजपा के वरिष्‍ठ नेता महेश्‍वर सिंह ने मंडी संसदीय सीट से जताई दावेदारी, ये भी चर्चा में

Mandi By Election 2021 भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश्वर सिंह की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ मुलाकात को मंडी लोकसभा उपचुनाव में टिकट की दावेदारी के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। शिमला स्थित ओक ओवर में सुबह साढ़े नौ बजे दोनों के बीच करीब एक घंटा तक चली।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Wed, 24 Mar 2021 08:55 AM (IST)Updated: Wed, 24 Mar 2021 08:55 AM (IST)
Mandi By Election: भाजपा के वरिष्‍ठ नेता महेश्‍वर सिंह ने मंडी संसदीय सीट से जताई दावेदारी, ये भी चर्चा में
भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश्वर सिंह की मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात की।

शिमला, राज्य ब्यूरो। Mandi By Election 2021, भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश्वर सिंह की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ मुलाकात को मंडी लोकसभा उपचुनाव में टिकट की दावेदारी के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। शिमला स्थित ओक ओवर में सुबह साढ़े नौ बजे दोनों के बीच करीब एक घंटा तक चली। दिल्ली में सांसद रामस्वरूप शर्मा के निधन के बाद मंडी सीट खाली होने के बाद भाजपा नेताओं ने दावेदारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। इस सीट पर दो बार उप चुनाव हो चुका है। अब तीसरी बार उपचुनाव होगा। मंडी संसदीय सीट से अजय जम्वाल व अजय राणा को भी टिकट का दावेदार माना जा रहा है। माना जा रहा है कि कांग्रेस के सुजान सिंह पठानिया के निधन से खाली हुई फतेहपुर विधानसभा सीट और मंडी लोकसभा सीट के लिए एक साथ ही उप चुनाव होगा।

loksabha election banner

महेश्वर सिंह ने कहा कि कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में कई विकास कार्यों को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री से चर्चा की है। उन्होंने चुनाव लडऩे संबंधी किसी प्रकार की चर्चा से इंकार किया।

महेश्वर सिंह का राजनीतिक सफर

महेश्वर सिंह तीन बार लोकसभा सदस्य और एक बार राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं। प्रदेश की राजनीति में लगातार तीन बार भाजपा से विधायक रहे और एक बार पार्टी से नाराज होकर हिमाचल लोकहित पार्टी से विधायक बने। महेश्वर सिंह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भी रह चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.