Himachal Weather Update: महाशिवरात्रि पर सात जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना, यलो टलर्ट जारी
Maha Shivratri Weather हिमाचल प्रदेश में आज शिवरात्रि पर बारिश व बर्फबारी की संभावना है। वीरवार को प्रदेश के सात जिलों बिलासपुर हमीरपुर चंबा कांगड़ा कुल्लू मंडी शिमला व सोलन के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। Maha Shivratri Weather, हिमाचल प्रदेश में आज शिवरात्रि पर बारिश व बर्फबारी की संभावना है। वीरवार को प्रदेश के सात जिलों बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला व सोलन के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार व शनिवार को प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह का कहना है कि कई जिलों में मौसम खराब रहेगा। अंधड़ के साथ ओलावृष्टि व बारिश हो सकती है। अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों बर्फबारी हो सकती है।
रोहतांग क्षेत्र में आधा फीट और अटल सुरंग के दोनों छोर पर दो इंच हिमपात हुआ। मनाली सहित प्रदेश के छह स्थानों में बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। प्रदेश के पर्यटन स्थल मनाली व भुंतर में दो-दो मिलीलीटर, कुल्लू जिला के बजौरा व चिल्ला में एक-एक, शिमला जिला के सुन्नी में आठ, तत्तापानी में 3.5 व बागी और रोहडू में .5 मिलीलीटर बारिश हुई। ऊना में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और केलंग में -2.7 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
तापमान की स्थिति
- शहर, न्यूनतम, अधिकतम
- शिमला, 10.8, 19.4
- सुंदरनगर, 10.4, 28.9
- भुंतर, 8.1, 24.0
- कल्पा, 1.0, 11.5
- धर्मशाला, 10.4, 20.2
- ऊना, 12.5, 33.0
- नाहन, 14.9, 28.2
- केलंग, -2.7, 1.1
- पालमपुर, 13.5, 24.4
- सोलन, 9.6, 29.0
- मनाली, 10.4, 13.8
- कांगड़ा, 15.0, 30.8
- मंडी, 10.0, 29.3
- बिलासपुर, 14.0, 29.5
- हमीरपुर, 13.1, 29.2
- चंबा, 10.8, 26.1
- डलहौजी, 6.5, 13.8
- कुफरी, 8.7, 12.1