Move to Jagran APP

हिमाचल कांग्रेस की बागडोर पूर्व मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह को सौंपने की पैरवी

Virbhadra Singh युवा कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता उर्फ राॅकी ने कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व काे दिशा हीन अाैर नेतृत्व विहीन करार दिया है। इसी के फलस्वरूप विहार के चुनावों में कांग्रेस पार्टी को मुंह की खानी पड़ी है।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Thu, 19 Nov 2020 10:38 AM (IST)Updated: Thu, 19 Nov 2020 10:38 AM (IST)
हिमाचल कांग्रेस की बागडोर पूर्व मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह को सौंपने की पैरवी
पंचरुखी विकास खंड के पट्टी में पत्रकारों से बाचीत करते राजेश रॉकी।

पालमपुर, जेएनएन। युवा कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता उर्फ राॅकी ने कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व काे दिशा हीन अाैर नेतृत्व विहीन करार दिया है। इसी के फलस्वरूप विहार के चुनावों में कांग्रेस पार्टी को मुंह की खानी पड़ी है। पंचरुखी विकास खंड के पट्टी में पत्रकारों से बाचीत में राजेश रॉकी ने कहा शीर्ष नेतृत्व के कारण बिहार की जनता में भी कांग्रेस के प्रति नफरत साफ दिख गई है। उन्हाेंने कहा बिहार में कांग्रेस काे चुनाव लड़ने के बजाय अारजेडी को ही चुनाव लड़ने देना चाहिए था, ताकि वहां अारजेडी की सरकार बनती व भाजपा नीत सरकार काे सत्ता विहीन रहने काे मजबूर हाेना पड़ सकता था।

loksabha election banner

उन्होंने कहा बिहार की जनता ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को आईना दिखाकर संगठनात्मक रूप से कांग्रेसी पार्टी काे खोखला साबित कर दिया है। उन्हाेंने कहा कांग्रेस की लगातार हार का कारण शीर्ष नेतृत्व में गति, प्रयास व संगठनात्मक मजबूती में कमी रही है। यही कारण है कि कांग्रेस की दुर्दशा को देखकर आम कार्यकर्ता सहमा व टूटा हुआ है। उन्होंने कहा कांग्रेस के बजूद को जिंदा रखने एवं राष्ट्र स्तर पर कांग्रेस की वापसी के लिए निश्चित तौर पर शीर्ष नेतृत्व में परिवर्तन करना होगा। हिमाचल प्रदेश में भाजपा सरकार के तीन साल पूरे होने को हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक एवं संगठन के पदाधिकारी जनता को दरकिनार रखकर घरों में दुबके बैठे हैं, जबकि प्रदेश में प्रत्येक कांग्रेस नेता मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में दावेदारी जताने में मशगूल है। कभी कांगड़ा तो कभी शिमला से दावेदारी जताकर सुर्खियां बटोरने में जुटे हैं।

उन्होंने सुझाव दिया कि अगर शीर्ष नेतृत्व हिमाचल की बागडाेर पुन: पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को साैंपकर खुली छूट दे, तो निश्चित तौर पर संगठन को नए सिरे से मजबूती मिलेगी। उन्हाेंने वीरभद्र सिंह के स्वास्थ्य में सुधार काे कांग्रेस पार्टी के लिए साैभाग्य की बात बताया। उनकी जागरूकता ही कार्यकर्ताअाें की संजीवनी अाैर जनता में कांग्रेस के प्रति निष्ठा है।

राजेश राॅकी ने कहा कि प्रदेश में अगली सरकार भी कांग्रेस की हो, इसके लिए वीरभद्र सिंह काे एक बार फिर खुली छूट देनी हाेगी। उन्हाेंने कहा प्रदेश में कांग्रेस का अगला मुख्यमंत्री काेई भी हाे, लेकिन पहले जीत के संगठित प्रयास अावश्यक हैं। प्रदेश कांग्रेस में कुछ नेता माैके का फायदा उठाकर दूसरे दलाें में भी जाने काे अातुर हैं तथा

यहां भी मध्य प्रदेश अाैर राजस्थान जैसे हालात बनने से पहले संगठन की मजबूती के लिए वीरभद्र सिंह काे नेतृत्व साैंपना चाहिए।

उन्हाेंने कांग्रेस नेताअाें काे नसीहत दी कि मुख्यमंत्री पद की दावेदारी काे छाेड़कर कार्यकर्ताअाें काे साथ लेकर कांग्रेस की नीतियाें अाैर कार्यक्रमाें से जनता काे जागरूक करें। पूर्व युकां नेता ने कहा कांग्रेस काे लाचार बनाने वाले अपने ही लाेग हैं। भाई भतीजावाद, पुत्र माेह अादि के कारण वर्तमान में कांग्रेस पार्टी डूबने के कगार में पहुंची है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.