Himachal Coronavirus Update: हमीरपुर जिला में 31 और प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 42 मामले
Himachal Coronavirus News Live Update हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के 31 मामले सामने आ गए हैं।
हमीरपुर/कांगड़ा/सोलन, जेएनएन। हमीरपुर जिला में आज रिकॉर्ड 31 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 29 मुंबई से लौटे लोग शामिल हैं, इसके अलावा एक जालंधर व एक यहीं किसी के प्राइमरी संपर्क में आकर संक्रमित हुआ है। कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा डेढ़ सौ के पार हाे गया है। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 153 हो गया है।
प्रदेश में आज रिकॉर्ड 42 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। हमीरपुर के बड़सर में हटली के एक ही परिवार के तीन सदस्य और नादौन के ग्वालपत्थर के साथ लगते गांव में एक ही परिवार के दो सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिला में अब तक दस मामले सामने आ चुके हैं। ये लोग बाहरी राज्यों से ट्रेन में पहुंचे थे। सभी क्वारंटान सेंटर में रखे गए थे। 59 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। प्रदेश में सक्रिय मामले 90 हो गए हैं।
बताया जा रहा है ये लोग अन्य राज्य से हमीरपुर पहुंचे हैं। भाेरंज के अनेड का 45 वर्षीय व्यक्ति व एक 21 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया है। इसके अलावा हमीरपुर तहसील के झनियारा निवासी 63 वर्षीय बुजुर्ग, टौणी देवी के सुनवी सलौनी के 51 वर्षीय व्यक्ति व टौणी देवी के बल्ह गांव का 21 साल का युवक पॉजिटिव पाया गया है।
हिमाचल प्रदेश में सुबह ही कोरोना वायरस के 21 मामले सामने आ गए हैं। सोलन के बाद कांगड़ा जिला में भी छह लोग संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 138 पर पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें: Coronavirus Breaking:कांगड़ा में कोरोना वायरस के छह और मामले, मुंबई से लौटे हैं सभी संक्रमित
हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। सोलन जिला में बद्दी के मानपुरा क्वारंटाइन सेंटर में रखे पांच लोगों के सैम्पलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये सभी बीबीएन क्षेत्र के स्थानीय निवासी हैं। ये अन्य राज्य से यहां पहुंचे थे।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी सोलन डॉ. एनके गुप्ता ने बताया पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये सभी लोग पश्चिम बंगाल से लौटे हैं। रामशहर के साथ लगती नंड व बाड़ियां पंचायत के निवासी है। पश्चिम बंगाल से 15 मई को ट्रक के माध्यम से बद्दी पहुंचे है।
यह भी पढ़ें: कोरोना की चाल बिगाड़ेगी चाय, प्रारंभिक शोध में पाए गए वायरस को रोकने वाले तत्व, इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक
यह भी पढ़ें: कोरोना ने करवाई लाहुल में काले मटर की वापसी, तीन साल तक नहीं होता खराब; फायदे जान हो जाएंगे हैरान