Himachal Coronavirus Update: कांगड़ा और बिलासपुर के पांच कोरोना संक्रमित हुए स्वस्थ
Himachal Coronavirus News Live Update नेरचाैक मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन दो कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो गए हैं।
धर्मशाला, जेएनएन। नेरचाैक मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन दो कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो गए हैं। बिलासपुर के स्वारघाट स्थित क्वारंटाइन सेंटर में जांच के दौरान ये पॉजिटिव पाए गए थे। इनमें एक दिल्ली व एक अहमदाबाद का निवासी था। दोनों टैक्सी ड्राइवर हैं व हिमाचल में सवारियां छोड़ने आए थे। दिल्ली के बुराड़ी से प्रवीण कुमार और अहमदाबाद के मधुवहनी से जाकिर शेख हिमाचल के बैरियर पर ही संक्रमित पाए गए थे। दोनों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है।
हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को 1269 सैंपल कोरोना वायरस जांच के लिए लगाए गए हैं। 262 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि 1007 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।
हिमाचल प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को पहली बार रिकॉर्ड 10 कोरोना संक्रमित मरीजों का खुलासा हुआ। हालांकि मंगलवार सुबह राहत की खबर आई है। बैजनाथ कोविड केयर सेंटर में उपचाराधीन तीन मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। स्वास्थ्य विभाग इन्हें जल्द ही घर भेज देगा। सीएमओ कांगड़ा गुरदर्शन शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। झीरबल्ला के 25 वर्षीय युवक व उसकी बहन दोनों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसके अलावा एक मरीज दौलतपुर के कुलथी का बताया जा रहा है।
कोरोना के एक दिन में दस नए मामले आए और दो पॉजिटिव मरीज स्वस्थ हुए हैं। यह आज तक एक दिन में पॉजिटिव आए सबसे अधिक मामले हैं। दिल्ली व मुम्बई से हिमाचल आए लोगों ने हिमाचल में कोरोना का ग्राफ बिगाड़ दिया है। सोमवार को पॉजिटिव आये दस व्यक्तियों में पांच हमीरपुर, तीन बिलासपुर एक कांगड़ा और एक चंबा से है। चंबा से पॉजिटिव पाई गई 2 वर्षीय मासूम की 30 वर्षीय मां भी पॉजिटिव आई है। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 92 पर पहुंच गया है। प्रदेश में अब एक्टिव केस 36 हो गए हैं और 54 स्वस्थ हो गए हैं।
बिलासपुर से पॉजिटिव आए तीन मामलों में 36 वर्षीय महिला आैर उसका पांच साल का बच्चा शामिल हैै। यह अहमदाबाद से हमीरपुर आए थे। पंजाब सीमा के साथ बिलासपुर की दावत मजाडी का 19 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है यह दिल्ली से आया था। कांगड़ा की नूरपुर की 24 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गई है उसका पति पहले से पॉजिटिव है और उसके संपर्क में आने से यह संक्रमित हुई है।