Himachal Coronavirus Update: रिकॉर्ड 953 सैंपल जांच के लिए लगाए, छह कोरोना संक्रमित
Himachal Coronavirus News Live Update हिमाचल प्रदेश में रिकॉर्ड 953 सैंपल जांच के लिए लगाए गए हैं। इनमें 200 नेगेटिव व छह पॉजिटिव पाए गए हैं।
कांगड़ा/शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में रिकॉर्ड 953 सैंपल जांच के लिए लगाए गए हैं। इनमें 200 नेगेटिव व छह पॉजिटिव पाए गए हैं। 747 सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। कांगड़ा जिला में आज कोरोना वायरस का चौथा मामला पॉजिटिव आ गया है। जमानाबाद का युवक संक्रमित पाया गया है। युवक 30 अप्रैल को जमानाबाद से लौटा था। बताया जा रहा है 33 वर्षीय युवक हरियाणा पुलिस का जवान है।
हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के दो और मामले सामने आए हैं। दोनों हमीरपुर जिला के सुजानपुर क्षेत्र के बजरोल गांव से हैं। आइएचबीटी पालमपुर में हमीरपुर जिला के 46 सैंपल जांचे गए, इनमें से दो पॉजिटिव व 44 नेगेटिव पाए गए हैैं। दोनों शख्स पहली मई को दिल्ली से लौटे थे। एक की उम्र 50 साल व दूसरे की 30 साल है।
कांगड़ा में काेरोना वायरस के तीन नए मामले सामने आए। प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ कर 66 हो गया है। हिमाचल पुलिस का जवान कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके बाद पंचरुखी पुलिस स्टेशन बंद कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Coronavirus: हिमाचल पुलिस का जवान कोरोना संक्रमित, पंचरुखी पुलिस स्टेशन किया बंद; तीन नए मामले
हिमाचल तीन मई से पहले कोरोना मुक्त होने वाला था कि दिल्ली के रेड जोन ने उनकी राह रोक दी। यहां एक ही कोरोना एक्टिव केस था, लेकिन दिल्ली के रेड जोने से आए लोगों ने प्रदेश की कोरोना मुक्त होने की आशाओं पर पानी फेर दिया। तीन मई तक प्रदेश में पॉजिटिव केस की संख्या 41 थी, जिनमें से एक एक्टिव था। सप्ताह में ही इनका ग्राफ 60 पहुंच गया। कोरोना प्रभावित राज्यों के रेड जोन से लगातार प्रदेश में लोग आ रहे हैं और विदेशों से भी लाया जा रहा है। बाहर से लोग न आए होते तो प्रदेश कोरोना मुक्त हो जाता।
यह भी पढ़ें: Breaking: कोरोना संक्रमित पहुंच गया टांडा में जांच करवाने, रिपोर्ट आने पर मचा हड़कंप; अस्पताल सील
प्रदेश के जिन जिलों में कोई पॉजिटिव मामला नहीं था वहां भी नए मामले सामने आ गए। मंडी के बाद बिलासपुर में भी कोरोना का मामला सामने आया है। जिन क्षेत्रों में मामले आ रहे हैं वह ऑरेंज जोन में आने के साथ कफ्र्यू में मिलने वाली ढील को भी कम किया जा रहा है और लोगों की दिक्कतें बढ़ी हुई हैं।
प्रदेश में स्वस्थ होने वालों की रफ्तार 80 फीसद थी, जो अब 70 फीसद पर पहुंच गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दस से बारह दिनों में कुछ स्थिति में सुधार होगा जैसे-जैसे कोरोना पॉजिटिव लोगों के दोबारा से सैंपल जांच को लिए जाएंगे और स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा बढ़ेगा।