करसोग में कुत्ते के शिकार के चक्कर में तेंदुआ हो गया स्टोर रूम में बंद, 16 घंटे बाद निकला
मंडी जिले के करसोग उपमंडल के चौरीधार के बगाश में कुत्ते का शिकार करना तेंदुए को भारी पड़ गया। घर के स्टोर में घुसे कुत्ते के पीछे तेंदुआ भी पहुंच गया। इस बीच परिवार के सदस्यों ने हिम्मत दिखाते हुए दरवाजा बंद कर तेंदुए को स्टोर में बंद कर दिया।
करसोग, संवाद सहयोगी। मंडी जिले के करसोग उपमंडल के चौरीधार के बगाश में कुत्ते का शिकार करना तेंदुए को भारी पड़ गया। जान बचाने के लिए रिहायशी इलाके में एक घर में घुसे कुत्ते के पीछे तेंदुआ भी पहुंच गया। इस बीच परिवार के सदस्यों ने हिम्मत दिखाते हुए दरवाजा बंद कर तेंदुए को स्टोर में बंद कर दिया। करीब 16 घंटे स्टोर में बंद तेंदुए को वन्य प्राणी ङ्क्षवग की टीम ने बेहोश कर सुरक्षित बाहर निकाल कर ङ्क्षपजरे में डाल दिया।
सूचना मिलने पर सुबह सुंदरनगर से वन विभाग के वाइल्ड लाइफ की टीम बगाश में पहुंची। शुक्रवार को करीब ढाई बजे तेंदुए को पकडऩे के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को बेहोश कर घर से बाहर निकालकर ङ्क्षपजरे में कैद किया गया, जिसे बाद में करसोग लाया गया है। रेस्क्यू टीम में सुंदरनगर से डा. कैलाश के नेतृत्व में पांच सदस्यों की टीम करसोग पहुंची थी।
एक अन्य तेंदुआ कर रहा था गश्त
ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुए के कमरे में बंद होने के बाद एक अन्य तेंदुआ रिहायशी इलाके में घूम रहा था। कमरे में बंद तेंदुआ खिड़की से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था बीच-बीच में दहाड़ भी रहा था। लेकिन तेंदुए को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया। करीब 16 घंटे तक तेंदुआ कमरे में बंद रहा। लोगों ने क्षेत्र में सक्रिय अन्य तेंदुए को पकड़ कर सुरक्षित स्थान ले जाने के लिए ङ्क्षपजरा लगाने की मांग की है।
अन्य तेंदुए को पकडऩे के लिए बढ़ाई जाएगी गश्त : वासु
करसोग वन मंडलाधिकारी वासु डोंगर का कहना है कि रेस्क्यू आपरेशन के बाद तेंदुए पर काबू पाया गया है। फिलहाल तेंदुए को करसोग लाया गया है। क्षेत्र में एक और तेंदुआ होने की भी आशंका है। इसके लिए वन विभाग गश्त बढ़ा रहा है। रिहायशी इलाके में सक्रिय तेंदुए को पकडऩे के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं।