तेंदुए ने बछड़ी को बनाया शिकार
संवाद सूत्र, जसूर : विकास खंड नूरपुर की पंचायत हटली जम्बाला में मंगलवार रात तेंदुए ने हमला कर
By JagranEdited By: Published: Wed, 01 Aug 2018 06:24 PM (IST)Updated: Wed, 01 Aug 2018 06:24 PM (IST)
संवाद सूत्र, जसूर : विकास खंड नूरपुर की पंचायत हटली जम्बाला में मंगलवार रात तेंदुए ने हमला कर बछड़ी को मार दिया। हटली जम्बाला निवासी चमारू राम ने गाय व बछड़ी को खेत में बांधा था। इस दौरान तेंदुए ने बछड़ी पर हमला कर दिया। बुधवार सुबह जब चमारू राम ने खेत में बछड़ी को नहीं पाया तो उसे बछड़ी झाड़ियों में पड़ी हुई मिली, जिसे तेंदुए ने नोच डाला था। घटना की सूचना पर पंचायत प्रतिनिधियों ने स्थिति का जायजा लिया। उपप्रधान सत¨वदर ¨सह ने बताया कि वन विभाग को कई बार अवगत करवाया गया है लेकिन विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने प्रशासन से मुआवजा प्रदान करने की मांग की है। उधर, डीएफओ नूरपुर संजय सेन ने बताया कि किसान को हरसंभव सहायता दी जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें