Move to Jagran APP

Landslide In Himachal: एनएच 305 पर गिरा मलबा, बरोट-घटासनी मार्ग पर भी भारी भूस्‍खलन

Landslide In Himachal हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण कई मार्ग बंद हो गए हैं। आनी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण एनएच-305 एक बार फिर भूस्खलन के कारण बंद हो गया है। हाईवे आनी से कुल्लू की ओर बानीगाड़ में भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गया।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Mon, 13 Sep 2021 11:47 AM (IST)Updated: Mon, 13 Sep 2021 11:47 AM (IST)
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण कई मार्ग बंद हो गए हैं।

आनी/जोगेंद्रनगर, जेएनएन। Landslide In Himachal, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण कई मार्ग बंद हो गए हैं। आनी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण एनएच-305 एक बार फिर भूस्खलन के कारण बंद हो गया है। सोमवार सुबह ही आनी से करीब छह किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे 305 आनी से कुल्लू की ओर बानीगाड़ में भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गया। जिस कारण इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। सूचना मिलते ही नेशनल हाईवे अथारिटी ने मार्ग बहाली के लिए जेसीबी मशीन लगा दी है।

loksabha election banner

गौर रहे कि बानीगाड़ नामक इस स्थान पर कई सालों से लगातार भूस्खलन होता आ रहा है। जिस कारण इस मार्ग पर आवाजाही करने वालों को बरसात में अकसर हादसे का डर रहता है और परेशानियों से भी दो चार होना पड़ता है। लोगों ने नेशनल हाईवे अथारिटी से इस स्थान को क्रेट वाल लगाकर भूस्खलन को रोकने का प्रयास करने की गुहार लगाई है।

बरोट सड़क पर बरधान में भारी भूस्खलन से यातायात ठप

जिला मंडी के द्रंग हलके की चौहारघाटी में घटासनी-बरोट सड़क पर बरधान के नजदीक भारी भूस्खलन होने से यातायात ठप हो गया है। सड़क के दोनों ओर लगे जाम में पर्यटकों और सरकारी कर्मचारियों के वाहन भी फंस गए हैं। यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो जाने से स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के कर्मचारी भी एक घंटे तक फंसे रहे। सड़क पर मलबा और पत्थर अधिक गिरने से पैदल सफर भी बंद हो गया है। काफी संख्या में लोग सड़क किनारे मलबे को हटाने का इंतजार कर रहे हैं। लोक निर्माण विभाग की दो जेसीबी मशीन सड़क बहाल करने में जुटी हैं। कुछ और समय सड़क बहाली में लग सकता है। एसडीएम पद्धर संजीत सिंह ने बताया कि जल्द सड़क को बहाल कर दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.