Move to Jagran APP

महिला ने सुबह पुलिस थाने में दी शिकायत, दोपहर बाद घर जाकर निगल लिया जहर Kangra News

सुबह पुलिस थाना भवारना में आकर अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने वाली महिला ने घर आने के बाद जहरीली वस्तु का सेवन कर अपनी जान दे दी।

By Edited By: Published: Mon, 29 Jul 2019 11:16 PM (IST)Updated: Tue, 30 Jul 2019 11:16 PM (IST)
महिला ने सुबह पुलिस थाने में दी शिकायत, दोपहर बाद घर जाकर निगल लिया जहर Kangra News
महिला ने सुबह पुलिस थाने में दी शिकायत, दोपहर बाद घर जाकर निगल लिया जहर Kangra News
भवारना, जेएनएन। पुलिस थाना भवारना में सोमवार सुबह पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने वाली महिला ने घर लौटने के बाद जहर निगलकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पालमपुर भेज दिया है। साथ ही मायका पक्ष को मंगलवार सुबह थाना बुलाया है। बोदा गांव की एक महिला ने सोमवार सुबह भवारना थाना में शिकायत दर्ज करवाई कि पति सुनील कुमार शक करता है। आरोप लगाया कि वह अक्सर मारपीट करता है। पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बाद महिला को घर भेज दिया।

करीब दो बजे घर आकर उसने जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। घर पर महिला की सास थी, जबकि पति गाड़ी लेकर चंडीगढ़ गया था। बहू को अचेत देखकर सास ने इस बाबत सूचना पड़ोस में दी। पड़ोसी महिला को अस्पताल ले जाने लगे तो उसने दम तोड़ दिया। इस संबंध में जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने इस संबंध में पुष्टि की है।

loksabha election banner

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.