Move to Jagran APP

वीरभद्र सिंह के उपचुनाव में प्रचार करने की अटकलों पर विराम, कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष ने दिया यह बयान

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अस्वस्थ होने के कारण इस बार चुनाव प्रचार नहीं कर सकेंगे।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Thu, 10 Oct 2019 08:56 AM (IST)Updated: Thu, 10 Oct 2019 09:17 AM (IST)
वीरभद्र सिंह के उपचुनाव में प्रचार करने की अटकलों पर विराम, कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष ने दिया यह बयान
वीरभद्र सिंह के उपचुनाव में प्रचार करने की अटकलों पर विराम, कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष ने दिया यह बयान

धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष  कुलदीप राठौर ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अस्वस्थ होने के कारण इस बार चुनाव प्रचार नहीं कर सकेंगे। इसके बावजूद प्रयास रहेगा कि अंतिम दिनों के दौरान संभव हुआ तो प्रचार करें। वीरभद्र सिंह अस्‍वस्‍थ हैं व 20 सितंबर से वह पीजीआइ चंडीगढ़ में उपचाराधीन हैं। बीते दिनों उपचुनाव के दौरान उनके प्रचार करने चर्चा हुई थी। लेकिन अब पार्टी प्रदेश अध्‍यक्ष ने इस पर स्थिति स्‍पष्‍ट कर दी है।

loksabha election banner

कुलदीप राठौर ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य व बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर पर सवाल उठाए हैं। शिमला में पत्रकारों से बातचीत में कुलदीप राठौर ने कहा विधानसभा अध्यक्ष का काम तटस्थ बनना है, जबकि बिंदल पच्छाद विधानसभा उपचुनाव में खुलेआम प्रचार कर रहे हैं। सिरमौर में पाइपों  का ट्रक पकड़ा गया है, जबकि सिरमौर के डीसी तो भाजपा के एजेंट बने हुए हैं। कांग्रेस की शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। डीसी सिरमौर को बदलने के लिए चुनाव विभाग और केंद्रीय चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। महेंद्र सिंह पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का कोई नियंत्रण नहीं है। भाजपा अपनी हार को सामने देखकर ओछे हथकंडे अपना रही हैं। रसोई गैस सिलेंडर देकर मतदाताओं को रिझाने का प्रयास किया जा रहा है।

चुनाव के बाद कांग्रेस सभी तथ्यों के आधार पर राजनीतिक और कानूनी लड़ाई लड़ेगी। राजीव बिंदल और महेंद्र सिंह जहां-जहां प्रचार करने जाएंगे वहां पर उन्हें काले झंडे दिखाए जाएंगे। महेंद्र सिंह को बागवानों से कोई हमदर्दी नहीं तभी दो साल में 1134 करोड़ के प्रोजेक्ट में कुछ नहीं किया। कुलदीप राठौर ने आरोप लगाया कि प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष संवैधानिक पद का दुरुपयोग कर भाजपा के प्रचार में लगी हैं। धर्मशाला में भी कांग्रेस एकजुटता के साथ प्रचार में जुटी है। सुधीर शर्मा स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण प्रचार में नहीं कर पा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.