Move to Jagran APP

कुलदीप राठौर बोले, अब संगठन में कोई गुटबाजी नहीं, कुछ का काम विरोध पैदा करना

Kuldeep Rathore Interview प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर तीन साल का कार्यकाल पूरा कर लेंगे। 10 जनवरी 2019 को पार्टी हाईकमान ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। 17 जनवरी को उन्होंने पदभार ग्रहण किया था। पार्टी ने ऐसे व्यक्ति को अध्यक्ष की कमान सौंपी थी जो कभी विधायक रहा था।

By Virender KumarEdited By: Published: Sun, 16 Jan 2022 10:10 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 10:10 PM (IST)
कुलदीप राठौर बोले, अब संगठन में कोई गुटबाजी नहीं, कुछ का काम विरोध पैदा करना
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर सोमवार को तीन साल का कार्यकाल पूरा कर लेंगे। जागरण आर्काइव

शिमला, जागरण संवाददाता। Kuldeep Rathore Interview, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर सोमवार को तीन साल का कार्यकाल पूरा कर लेंगे। 10 जनवरी, 2019 को पार्टी हाईकमान ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। 17 जनवरी को उन्होंने पदभार ग्रहण किया था। पार्टी ने ऐसे व्यक्ति को अध्यक्ष की कमान सौंपी थी, जिसे संगठन का अनुभव तो था, लेकिन वह कभी खुद न तो विधायक रहा, न ही कोई बड़ा चुनाव लड़ा था। हालांकि पंचायती राज चुनाव से लेकर नगर निगम और फिर उपचुनाव में उन्होंने भाजपा को पटकनी दी।

loksabha election banner

तीन साल का कार्यकाल पूरा होने से एक दिन पूर्व रविवार को राठौर ने दैनिक जागरण से विशेष बातचीत की। उन्होंने कहा कि तीन साल का कार्यकाल काफी संघर्षपूर्ण रहा है। विपरीत परिस्थितियों में काम करने का मौका मिला। संगठन की कमान संभालने के बाद कोरोना महामारी ने अपने पांव पसारे। फिर भी चुप नहीं बैठे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट कर सेवा का काम शुरू किया। कांग्रेस ने हेल्पलाइन नंबर शुरू किया। लोगों को घर जाकर दवाएं पहुंचाई। लोगों को राशन बांटा, ताकि कोई भूखा न रहे।

मेरा अपना कोई एजेंडा नहीं, न ही महत्वकांक्षा

कुलदीप राठौर ने कहा, मेरा अपना कोई निजी एजेंडा नहीं है। न ही कोई महत्वकांक्षा। संगठन सर्वोपरी है। अध्यक्ष बनने के बाद संगठन को मजबूत करने का काम किया। ऐसे कार्यकर्ता जो 15 से 20 साल से घरों में बैठे थे, जिन्हें संगठन भुला चुका था, उनके घर गया। उनकी नाराजगी का कारण पूछा। मतभेद भुलाकर सभी को एकजुट किया। आज हर कार्यकर्ता पार्टी के कार्यक्रमों में भाग लेता है। संगठन में कोई गुटबाजी अब नहीं है। कुछ लोगों का काम होता है विरोध पैदा करना। ऐसे लोगों को नजर अंदाज करना चाहिए।

105 किलोमीटर पैदल यात्रा की, यह सिलसिला रुकने वाला नहीं

राठौर ने कहा कि प्रदेश के ऐसे 22 विधानसभा क्षेत्र जहां पर कांग्रेस चुनाव हारी है या संगठन का वोट प्रतिशत कम हुआ है, उनकी पहचान की गई। पार्टी ने जन जागरण अभियान शुरू किया। मैंने खुद इनमें 12 विधानसभा क्षेत्रों में जन जागरण अभियान की शुरूआत की। अब तक 105 किलोमीटर पैदल यात्रा कर दी है। कोरोना संक्रमण बढऩे के कारण यह यात्रा फिलहाल रोकी गई है। स्थिति सामान्य होने के बाद दोबारा यह अभियान शुरू होगा। पार्टी जमीनी स्तर पर मजबूत है।

संघर्ष से मिली जीत

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की। इसके बाद नगर निगम चुनाव में भाजपा को करारी शिकस्त दी गई। प्रदेश में तीन विधानसभा और एक संसदीय सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा को 4-0 से हराया। कांग्रेस का विजयी रथ अब रुकने वाला नहीं है। मिशन-2022 के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है। विधानसभा चुनाव से पहले शिमला नगर निगम के चुनाव हैं, जिसमें कांग्रेस जीत हासिल करेगी। खुद चुनाव लडऩे पर राठौर ने कहा कि कार्यकर्ताओं का कहना है कि ठियोग से चुनाव लड़ूं। पार्टी हाईकमान जो तय करेगा वह सर्वोपरि है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.