Move to Jagran APP

हुंकार रैली की सफलता का श्रेय कार्यकर्ताओं को दिया

संवाद सहयोगी, कांगड़ा : यु़वा हुंकार रैली की गूंज पूरे प्रदेश में गूंजेगी और प्रदेश में स

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Sep 2017 12:14 AM (IST)Updated: Sat, 23 Sep 2017 12:14 AM (IST)
हुंकार रैली की सफलता का श्रेय कार्यकर्ताओं को दिया
हुंकार रैली की सफलता का श्रेय कार्यकर्ताओं को दिया

संवाद सहयोगी, कांगड़ा : यु़वा हुंकार रैली की गूंज पूरे प्रदेश में गूंजेगी और प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होगा। यह बात नगर परिषद मैदान कागड़ा की हुंकार रैली के संयोजक एवं प्रदेश भाजपा महासचिव कृपाल परमार ने कही। उन्होंने कहा कि इस रैली के सफल आयोजन में भाजयुमो के साथ जिला कागड़ा के भाजपा कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा है। उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष संजय चौधरी, प्रदेश ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष उत्तम चौधरी, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष एवं भाजपा नेता कुलभाष चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश बराड़, भाजपा नेता वीरेन्द्र चौधरी, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष रतन जगदम्बा, राजे सयाल, हिंदवीर कोहली, नीतू दमीर, कुलदीप चौधरी, कागड़ा भाजपा अध्यक्ष सुरेश छेछा, अनुभव शर्मा सहित कई कार्यकर्ताओं का योगदान के लिए आभार जताया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.