Move to Jagran APP

बंजार के शालिंगा में गैस सिलेंडर फटने से रसोईघर जला

शुक्रवार सुबह करीब सात बजे देव राज की पत्नी सीमा देवी चाय बनाने लगी। सिलेंडर में रिसाव होने से आग लग गई। इसकी भनक लगते ही सीमा देवी ने अपने बच्चे को रसोईघर से बाहर निकाला। सिलेंडर ने देखते ही देखते आग पकड़ ली

By Virender KumarEdited By: Published: Fri, 17 Sep 2021 04:52 PM (IST)Updated: Fri, 17 Sep 2021 04:52 PM (IST)
बंजार के शालिंगा में गैस सिलेंडर फटने से रसोईघर जला
बंजार के शालिंगा में गैस सिलेंडर फटने से रसोईघर जल गया। जागरण आर्काइव

गुशैणी, संवाद सहयोगी। बंजार उपमंडल की पेखड़ी पंचायत के शाङ्क्षलगा गांव में गैस सिलेंडर फटने से रसोईघर जलकर गया। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

loksabha election banner

शुक्रवार सुबह करीब सात बजे देव राज की पत्नी सीमा देवी चाय बनाने लगी। सिलेंडर में रिसाव होने से आग लग गई। इसकी भनक लगते ही सीमा देवी ने अपने बच्चे को रसोईघर से बाहर निकाला। सिलेंडर ने देखते ही देखते आग पकड़ ली और उसमें धमका होने से रसोईघर आग की चपेट में आ गया। इससे सारा सामान जलकर राख हो गया।

पेखड़ी पंचायत के उपप्रधान वीरेंद्र धीमान ने बताया कि देवराज अपने कार्य से शिल्ह गया हुआ था। सीमा ने हिम्मत से काम लेते हुए बच्चों को रसोईघर से निकाला व खुद भी बाहर आ गई। आग से करीब एक लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। उधर, पटवारी विजय कुमार का कहना है देवराज की रसोई का कमरा सिलेंडर के फटने से क्षतिग्रस्त हो गया है। इसका आकलन कर इसकी रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी।

जोगेंद्रनगर में कार पर गिरा पेड़, बाल-बाल बचे तीन लोग

मंडी जिला के उपमंडल जोगेंद्रनगर घट्टा, मोहनघाटी के नजदीक मंडी पठानकोट एनएच पर शुक्रवार सुबह सड़क पर गुजर रही एक कार पर अचानक पेड़ गिर गया। कार में सवार तीन लोग इस हादसे में बाल-बाल बच गए, लेकिन कार को काफी अधिक नुकसान पहुंचा है। इस हादसे के बाद करीब एक घंटे तक मंडी पठानकोट हाइवे बाधित रहा। वन और लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से सड़क पर गिरे पेड़ को हटा कर यातायात बहाल करवाया है। वीरवार देर रात से शुक्रवार सुबह तक हुई बारिश से एहजू बसाही सड़क पर जगह-जगह पेड़ गिरने से करीब 15 घंटे सड़क बंद रहा। करीब 27 लाख का नुकसान उपमंडल जोगेंद्रनगर में लोक निर्माण विभाग को पहुंचा है। मंडी पठानकोट हाइवे पर घट्टा के नजदीक सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। चक्का झमेहड़ सड़क पर भी भूस्खलन से यातायात प्रभावित रहा।

जोगेंद्रनगर उपमंडल में बारिश से एहजू बसाही और चक्का झमेहड़ सड़क पर चट्टानें व मलबा गिरने से लोक निर्माण विभाग को एक दिन में अनुमानित 27 लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। बाधित सभी सड़कों को बहाल कर दिया गया है।

-संजीव सूद, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.