Move to Jagran APP

भारतीय किसान संघ ने की जिला कार्यकारिणी गठित, होशियार पठानिया अध्यक्ष व रविकांत चुने जिला महामंत्री

Kangra Kisan Sangh भारतीय किसान संघ की विशेष बैठक में झरेड़ रैत में हुई। इसमें जिला कांगड़ा के 16 विकास खंडों की कार्यकारिणी का गठन किया गया। ध्वजारोहण ओर दीप प्रज्वलन के बाद जिला की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Tue, 30 Nov 2021 08:49 AM (IST)Updated: Tue, 30 Nov 2021 08:49 AM (IST)
भारतीय किसान संघ ने की जिला कार्यकारिणी गठित, होशियार पठानिया अध्यक्ष व रविकांत चुने जिला महामंत्री
भारतीय किसान संघ की विशेष बैठक में झरेड़ रैत में हुई।

योल, संवाद सहयोगी। Kangra Kisan Sangh, भारतीय किसान संघ की विशेष बैठक में झरेड़ रैत में हुई। इसमें जिला कांगड़ा के 16 विकास खंडों की कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में जिला कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव अधिकारी के रूप में शिव पाल सिपहिया, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य, हरि राम पवार, प्रदेश संगठन महामंत्री, सुरेश ठाकुर प्रांत महामंत्री, भगत राम पटियाल प्रदेश उपाध्यक्ष, रोशन लाल को प्रदेश महामंत्री विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल हुए। ध्वजारोहण ओर दीप प्रज्वलन के बाद जिला की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

loksabha election banner

इसमें सर्वसम्मति से होशियार सिंह पठानिया को अध्यक्ष, रविकांत को जिला महामंत्री, पवन पठानिया को उपाध्यक्ष, चमेल सिंह सह सचिव, आशा देवी को‌ महिला प्रमुख,जगदेव सिंह को जैविक प्रमुख, अमर सिंह को सहकारिता प्रमुख, कैप्टन शमशेर सिंह को मंडी विपणन प्रमुख, अजय राणा बीज प्रमुख, रोशन लाल चौधरी को कोषाध्यक्ष, सीमा, नीना को सक्रिय सदस्य चुना गया।

उन्होंने बताया जो भी जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उस जिम्मेदारी को वह पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ पूरा करेंगे। उन्होंने बताया किसानों को आने वाली समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा और इन समस्याओं के समाधान के लिए पत्राचार करके इन समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में किसानों की बहुत सी समस्याएं हैं, जिनसे किसान दिन-रात जूझ रहा है। इन मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.