जयसिंहपुर में गुरु पूर्णिमा पर कीर्तन
जयसिंहपुर गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सत्य साईं सेवा समिति जयसिंहपुर की ओर से बाबा मणिराम
By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jul 2020 08:15 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2020 08:15 PM (IST)
जयसिंहपुर : गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सत्य साईं सेवा समिति जयसिंहपुर की ओर से बाबा मणिराम मंदिर जयसिंहपुर में सत्य साईं शब्द कीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 23 परिवारों ने भाग लिया। सत्य साईं संस्था के संयोजक चुन्नीलाल सुमन ने बताया की गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर में साफ सफाई की गई। इस अवसर पर सत्य साईं शब्द कीर्तन का आयोजन कर गुरु का आशीर्वाद लिया गया। इस मौके पर सुरेश चौहान, रामप्रसाद वर्मा, ममता शर्मा, रूपलाल सही कई साईं भक्त मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें